HomeUttarakhandAlmoraब्रेकिंग न्यूज : अब नैनीताल में कोरोना ब्लास्ट, दोपहर बाद नैनीताल जनपद...

ब्रेकिंग न्यूज : अब नैनीताल में कोरोना ब्लास्ट, दोपहर बाद नैनीताल जनपद में 82 प्रवासी संक्रमित मिले, अल्मोड़ा में छह केस, कुल संख्या 716

ADVERTISEMENTS

देहरादून। उत्तराखंड में आज कोरोना पिछले सभी रिकार्ड ध्वस्त करने की दिशा में है। अब आठ बजे के हेल्थ बुलेटिन में 114 कोरोना पाजिटिवों के सामने आने से प्रदेश हिल गया है। इनमें से 82 मामले अकेले नैनीातल जिले में ही आए हैं। अल्मोड़ा में 6 और देहरादून में 17 नए मामले सामने आए हैं। उधमसिंह नगर व हरिद्वार में एक—एक उत्तरकाशी में चार व पौड़ी में तीन मामले सामने आए हैं।

उत्तराखंड की ताजा खबरों के लिए जुड़े हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से click now

इस तरह प्रदेश में अब कोरोना सं​क्रमितों की संख्या एक ही दिन में 602 से बढ़कर 716 हो गई है। नैनीताल जिले में पाए गए दो मामले गुरुग्राम से आए प्रवासियों के हें जबकि 80 मामले गुरुग्राम व नई दिल्ली से वाया फरीदाबाद हल्द्वानी पहुंची ट्रेन से आए प्रवासियों के है। अल्मोड़ा में दिल्ली मुंबई से लौटे प्रवासी संक्रमित पाए गए हैं। उत्तरकाशी में अब दोपहर बाद 4 मामले आए।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments