HomeBreaking Newsफोन पे से ठगी : 05 Rupees का PhonePe, Account से कट...

फोन पे से ठगी : 05 Rupees का PhonePe, Account से कट गए 66 हजार

क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔

Phonepe Fraud/फोन पे ठगी : वैसे तो फोन पे काफी सुरक्षित है और बड़ी संख्या में लोग इसका इस्तेमाल भी करते हैं। बावजूद इसके, साइबर ठगों ने शायद अब फोन पे के जरिए भी ठगी का नया पैंतरा ढूंढ लिया है। हल्द्वानी में एक महिला को फोन पे से महज 05 रुपये का पेमेंट करना बहुत महंगा साबित हो गया। उसके खाते से पूरे 66 हजार रुपये साफ हो गए।

ADVERTISEMENTSAd

उल्लेखनीय है कि इन दिनों साइबर ठग फ्राड के रोज नए किस्म के तरीके निकाल रहे हैं। यहां फिर एक महिला साइबर ठगी का शिकार हो अपने बैंक के सेविंग अकाउंट (savings account) से 66 हजार रुपये गंवा बैठी। परेशान महिला पुलिस के पास पहुंची है।

ठग ने अस्पताल कर्मचारी बन की बात

दरअसल, कठघरिया निवासी एक महिला ने पुलिस को तहरीर दी है। जिसमें उसने बताया कि गत 25 मई को उन्होंने एक निजी अस्पताल में फोन किया था। सामने वाले ने स्वयं को अस्पताल कर्मचारी बता फोन रिसीव किया। अस्पताल में inquiry फीस के नाम पर ठग ने महिला से 05 रुपये टोकन मनी के रूप में मांगे। इस अज्ञात साइबर ठग ने कहा कि महिला 05 का फोन पे (PhonePe) करे। साथ ही उक्त मैसेज को फारवर्ड भी कर दे।

महिला इस ठग के झांसे में आ गई। फिर उसने पांच रुपये ट्रांसफर कर मैसेज भी उसे भेज दिया। महिला का कहना है कि जैसे ही उसने मैसेज फारवर्ड किया वह हैरार रह गई। कुछ ही देर बाद उनके मोबाइल में 58 और 08 हजार रुपये कटने का मैसेज आ गया।

परेशान हो जब उसने बैंक में पूछताछ की तो पता चला कि यूपीआई पिन ब्लाक है। जिसके बाद उसे सोमवार को इस बारे में बैंक से जानकारी मिली। पता चला कि उसके खाते से 66 हजार रुपये निकाले गए हैं।

साइबर पुलिस से मदद की गुहार

महिला ने बताया कि इस घटना से वह बहुत आहत है। उसने पुलिस से ठगी की रकम वापस दिलाने की मांग की है। इधर थानाध्यक्ष मुखानी रमेश बोहरा ने बताया कि यह मामला साइबर सेल को ट्रांसफर कर दिया गया है। अग्रिम कार्रवाई गतिमान है। हालांकि जांच का विषय यह है कि ठगी का जरिया फोन पे जरूर बना है, लेकिन संभव है कि मैसेज फारवर्ड करने के बाद ही महिला के खाते से रकम गायब हुई है। ज्ञात रहे कि इस तरह के कई Phonepe Fraud के मामले पूर्व में भी प्रकाश में आ चुके हैं।

उत्तराखंड : घर से बुटीक के लिए निकली युवती संदिग्ध हालातों में लापता

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments