सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा कोरोना का कहर लगातार जारी है। जरा सी लापरवाही भी अब बहुत भारी पड़ सकती है। बीते 24 घंटे में बेस में फिर तीन लोगों ने दम तोड़ दिया है। जिनमें से दो द्वाराहाट व एक भतरौजखान निवासी है। मिली जानकारी के मुताबिक द्वाराहाट के त्रिलोक सिंह उम्र 61 साल तथा गोविंद खंपा उम्र 46 साल की बीती रात मौत हो गई है। विनोद पुरी 36 वर्ष निवासी भतरौजखान की भी कोराना के चलते मौत हो गई है। बेस अस्पताल के पीएमएस डॉ. हरीश चंद गड़कोटी ने मौत की पुष्टि करते हुए बताया कि 46 वर्षीय जगदीश सिंह देवड़ी, निवासी एनटीडी की भी अस्पताल में मौत हुई है, लेकिन उनकी रिपोर्ट नेगेटिव आई है। चौथी मौत चूंकी कोरोना की वजह से नही हुई है अतएव उसे कोरोना से मरने वालों की सूची में शामिल नही किया जा सकता है।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।