सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर जनपद में कोरोना संक्रमण का दबदबा बदस्तूर जारी है। संक्रमण कम होने का नाम नहीं ले रहा। आज जिले में कोरोना संक्रमित 137 नये मामले आए हैं जबकि एक व्यक्ति की कोरोना से मौत हो चुकी है।
ADVERTISEMENTS
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. बीडी जोशी से मिली जानकारी के अनुसार 137 नये मामले आए जबकि अच्छी बात ये है कि 170 उपचाराधीन मरीज आज ठीक होकर डिस्चार्ज हो गए। आज एक कोरोना संक्रमित की मौत हो गई। अब जिले में मरने वालों की संख्या 22 हो गई है। उन्होंने बताया कि जिले से आज कोरोना संक्रमण की जांच के लिए 1050 सैंपल भेजे गये हैं। अब तक जिले से 73,259 सैंपल भेजे जा चुके हैं। जिनमें से अभी तक कोरोना के 2409 पॉजिटिव केस आये हैं। इनमें से 1813 मरीज ठीक हो चुके हैं और शेष 574 संक्रमित में से 66 का उपचार कोविड अस्पताल में चल रहा हैं। शेष 508 घर में आईसोलशन में हैं।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।