सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर कोतवाली पुलिस क्षेत्रांतर्गत शनिवार को बालीघाट के पास जीप संख्या यूके 02-टीए-0847 पहाड़ी से करीब 60 मीटर नीचे खड्ड में जा गिरी। हादसे में चालक राजेंद्र सिंह पुत्र नंदन सिंह, निवासी सिलोनी घायल हो गया। उसे पुलिस ने वाहन से बाहर निकाला और अस्पताल भर्ती किया। एसआई प्रह्लाद सिंह ने बताया कि वाहन खुलदौड़ी से बागेश्वर की ओर आ रहा था, तो खुल्दौड़ी के पास रोड की मिट्टी धंसने के कारण हादसा हुआ।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।