HomeUttarakhandAlmoraBig Breaking Ranikhet : एक ही इलाके से 22 कोरोना पॉजिटिव मिलने...

Big Breaking Ranikhet : एक ही इलाके से 22 कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद भागरमाली बस्ती माइक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, रानीखेत
संयुक्त मजिस्ट्रेट रानीखेत अपूर्वा पांडे ने बताया कि दिनांक 26 अप्रैल को ग्राम गंगोड़ा तहसील रानीखेत में कोरोना संक्रमित पाए जाने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा ग्राम गंगोडा में 36 व्यक्तियों की कोरोना जांच की गई। जिसमें आज शनिवार को 22 व्यक्तियों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है।

Big Breaking : उत्तराखंड में कोरोना का कहर, 24 घंटों में 107 की मौत, 5 हजार 493 नए केस, देहरादून में टूटा रिकार्ड, आज मिले 2 हजार 266 संक्रमित

ग्राम गंगोड़ा के भागरमाली बस्ती में निवासरत उक्त व्यक्तियों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव पाए जाने पर कोरोना वायरस की रोकथाम हेतु ग्राम गंगोडा के भागरमाली बस्ती जिसमें कुल 11 परिवार निवास करते हैं को अग्रिम आदेशों तक माइक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। उन्होंने बताया ग्राम गंगोडा के भागरमाली बस्ती में निवासरत पूर्व में खेत, पश्चिम में ग्राम गंगोरा का रास्ता, उत्तर में खेत, व दक्षिण में खेत स्थित है ।इस माइक्रो कंटेनमेंट जोन में किसी बाहरी व्यक्ति के प्रवेश पर व बस्ती में निवासरत परिवारों को बाहर आवाजाही निषिद्ध की गई है।

अब शादियों में एकट्ठा नही होंगे 25 से अधिक लोग, डीएम खुद घटा सकते हैं बाजार खुलने की समय सीमा, पढ़िये और क्या हैं नये आदेश…..👇

संयुक्त मजिस्ट्रेट ने बताया माइक्रो कंटेनमेंट जोन में विभिन्न रास्तों में बैरिकेटिंग व निवासरत व्यक्तियों के लिए खाद्यान्न सामग्री व अन्य आवश्यक वस्तुओं हेतु बीडीओ ताड़ीखेत को व राजस्व उपनिरीक्षक मावड़ा को जिम्मेदारी दी गई है। माइक्रो कंटेनमेंट जोन में बाहरी व्यक्तियों एवं निवासरत व्यक्तियों की आवाजाही पर निगरानी रखने के लिए होमगार्ड की तैनाती की गई है। उक्त व्यक्तियों के स्वास्थ्य निगरानी रखने एवं उपचार का दायित्व प्रभारी चिकित्सा अधिकारी ताड़ीखेत का होगा।

हृदयविदारक : यहां हंसते—खेलते परिवार पर पड़ी corona की काली नज़र, बच्चों के सर से उठ गया मां—बाप का साया, Suicide करने चल दिये बच्चे, पुलिस की तत्परता आई काम

Big Breaking Almora : विवाह समारोह में शिरकत करने आईं प्रोफेसर की Corona से मौत, दो अन्य ने भी treatment के दौरान तोड़ा दम

Uttarakhand : अब कोरोना संक्रमण के इंसानों से जानवरों में फैलने का खतरा ! प्रदेश के समस्त चिड़ियाघर, राष्ट्रीय पार्क, वन्य जीव विहार जनता के लिए बंद, किसी किस्म की पर्यटन या शोध ​गतिविधि पर भी रोक

Big Breaking Ranikhet : एक ही इलाके से 22 कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद भागरमाली बस्ती माइक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित

Corona का कोहराम : Australia ने जारी किया फरमान India से आये तो डाल देंगे जेल, अपने citizens पर भी रहम नही

BREAKING: बागेश्वर में एक और कोरोना मरीज की मौत, मौतों की संख्या हुई 22

BAGESHWER BIG NEWS: जनेऊ संस्कार के दौरान हुए मामूली विवाद में गई एक की जान, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

Breaking News : अल्मोड़ा में सिर्फ 24 घंटे में मिले 196 नए संक्रमित, दो की मौत, 01 हजार 124 एक्टिव केस

BAGESHWER NEWS: बागेश्वर का कठायतबाड़ा क्षेत्र माइक्रो कंटोंमेंट जोन घोषित

National News : बीते 24 घंटे में 4 लाख नए मरीज, 3,521 ने तोड़ा दम, देश में एक्टिव केस 32 लाख से अधिक

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments