HomeUttarakhandBageshwarBAGESHWER BIG NEWS: जनेऊ संस्कार के दौरान हुए मामूली विवाद में गई...

BAGESHWER BIG NEWS: जनेऊ संस्कार के दौरान हुए मामूली विवाद में गई एक की जान, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर
जिले की तहसील दुगनाकुरी के गांव ठाड़ाइजर (रीमा) में जनेऊ संस्कार के दौरान हुए मामूली विवाद में एक व्यक्ति की मौत हो गयी। घटना की सूचना मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, जबकि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

थानाध्यक्ष कपकोट मदन लाल ने बताया कि गत शुक्रवार को रीमा क्षेत्र के गांव ठाड़ाइजर में घनश्याम के बेटे का जनेऊ संस्कार था। वहां गांव के लोग भी आमंत्रित थे। गांव के अनिल कुमार और वीरेंद्र प्रसाद के बीच आपसी विवाद हो गया। इसी बीच अनिल ने वीरेंद्र को धक्का मार दिया और उसका सिर पत्थर से टकरा गया। जिससे वीरेंद्र ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

अब शादियों में एकट्ठा नही होंगे 25 से अधिक लोग, डीएम खुद घटा सकते हैं बाजार खुलने की समय सीमा, पढ़िये और क्या हैं नये आदेश…..👇

मृतक वीरेंद्र की पत्नी कमला देवी ने रीमा चौकी को फोन पर घटना की सूचना दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस दलबल के साथ घटनास्थल पहुंची। पुलिस ने मृतक को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा। उन्होंने बताया कि मृतक की पत्नी की तहरीर पर रीमा पुलिस चौकी में धारा 302 में अभियोग पंजीकृत किया गया है। आरोपी अनिल प्रसाद को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि उसे अदालत में पेशी के बाद न्यायिक हिरासत में अल्मोड़ा जेल भेज दिया है। उन्होंने कहा कि प्रकरण की जांच की जा रही है।

Big Breaking Almora : विवाह समारोह में शिरकत करने आईं प्रोफेसर की Corona से मौत, दो अन्य ने भी treatment के दौरान तोड़ा दम

हृदयविदारक : यहां हंसते—खेलते परिवार पर पड़ी corona की काली नज़र, बच्चों के सर से उठ गया मां—बाप का साया, Suicide करने चल दिये बच्चे, पुलिस की तत्परता आई काम

Big Breaking : उत्तराखंड में कोरोना का कहर, 24 घंटों में 107 की मौत, 5 हजार 493 नए केस, देहरादून में टूटा रिकार्ड, आज मिले 2 हजार 266 संक्रमित

Uttarakhand : अब कोरोना संक्रमण के इंसानों से जानवरों में फैलने का खतरा ! प्रदेश के समस्त चिड़ियाघर, राष्ट्रीय पार्क, वन्य जीव विहार जनता के लिए बंद, किसी किस्म की पर्यटन या शोध ​गतिविधि पर भी रोक

Big Breaking Ranikhet : एक ही इलाके से 22 कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद भागरमाली बस्ती माइक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित

Corona का कोहराम : Australia ने जारी किया फरमान India से आये तो डाल देंगे जेल, अपने citizens पर भी रहम नही

BREAKING: बागेश्वर में एक और कोरोना मरीज की मौत, मौतों की संख्या हुई 22

BAGESHWER BIG NEWS: जनेऊ संस्कार के दौरान हुए मामूली विवाद में गई एक की जान, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

Breaking News : अल्मोड़ा में सिर्फ 24 घंटे में मिले 196 नए संक्रमित, दो की मौत, 01 हजार 124 एक्टिव केस

BAGESHWER NEWS: बागेश्वर का कठायतबाड़ा क्षेत्र माइक्रो कंटोंमेंट जोन घोषित

National News : बीते 24 घंटे में 4 लाख नए मरीज, 3,521 ने तोड़ा दम, देश में एक्टिव केस 32 लाख से अधिक

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments