HomeUttarakhandBageshwarBREAKING NEWS: अल्मोड़ा जिले की घटना से आक्रोश की आंच बागेश्वर जनपद...

BREAKING NEWS: अल्मोड़ा जिले की घटना से आक्रोश की आंच बागेश्वर जनपद पहुंची, आरा सलपड़ गांव में मारपीट की घटना के विरोध में छात्र संगठनों का प्रदर्शन, मृतक के लिए मांगा न्याय

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर
अल्मोड़ा जिले के आरा सलपड़ गांव में युवक की पिटाई से उसकी उपचार के दौरान मौत होने की घटना की आंच बागेश्वर तक पहुंच गई। यहां छात्र संगठनों के कई युवकों ने निर्ममता से युवक के साथ मारपीट की कड़ी भर्त्सना की और प्रदर्शन कर मृतक भुवन जोशी के लिए न्याय मांगा।

घटना को लेकर युवाओं का ऐसा पारा चढ़ा कि वे सड़क पर उतर आए और उन्होंने शनिवार को छात्र संगठनों के युवाओं ने तहसील रोड में जुलूस निकाला और नुमाइशखेत स्थित गांधी प्रतिमा के समक्ष सांकेतिक धरना दिया। उन्होंने कहा कि यदि मृतक भुवन जोशी को न्याय नहीं मिला, तो आंदोलन होगा। धरने के दौरान युवाओं ने कहा कि अल्मोड़ा जिले के दन्या क्षेत्र के आरासलपड़ गांव में ग्रामीणों की निर्मम पिटाई के बाद युवक भुवन चंद्र जोशी की मौत हो गई थी।

हृदयविदारक : यहां हंसते—खेलते परिवार पर पड़ी corona की काली नज़र, बच्चों के सर से उठ गया मां—बाप का साया, Suicide करने चल दिये बच्चे, पुलिस की तत्परता आई काम

उन्होंने कहा कि घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसकी सत्यता की भी जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यह बात सामने आ रही है कि मृतक को उस गांव की लड़की ने फोन करके बुलाया था। उन्होंने मांग की अल्मोड़ा जिला प्रशासन को मामले की बारीकी से तहकीकात कर दोषियों को सजा देनी चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मृतक को न्याय नहीं मिला, तो छात्र संगठन उग्र आंदोलन को बाध्य होंगे। प्रदर्शन में पंकज कुमार, करन डंगवाल, मोहित कुमार, रोहित कुमार, मोहन कुमार, पंकज कुमार, पवन कुमार, विशाल आदि मौजूद थे।

Big Breaking Almora : विवाह समारोह में शिरकत करने आईं प्रोफेसर की Corona से मौत, दो अन्य ने भी treatment के दौरान तोड़ा दम

Big Breaking : उत्तराखंड में कोरोना का कहर, 24 घंटों में 107 की मौत, 5 हजार 493 नए केस, देहरादून में टूटा रिकार्ड, आज मिले 2 हजार 266 संक्रमित

अब शादियों में एकट्ठा नही होंगे 25 से अधिक लोग, डीएम खुद घटा सकते हैं बाजार खुलने की समय सीमा, पढ़िये और क्या हैं नये आदेश…..👇

Uttarakhand : अब कोरोना संक्रमण के इंसानों से जानवरों में फैलने का खतरा ! प्रदेश के समस्त चिड़ियाघर, राष्ट्रीय पार्क, वन्य जीव विहार जनता के लिए बंद, किसी किस्म की पर्यटन या शोध ​गतिविधि पर भी रोक

Big Breaking Ranikhet : एक ही इलाके से 22 कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद भागरमाली बस्ती माइक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित

Corona का कोहराम : Australia ने जारी किया फरमान India से आये तो डाल देंगे जेल, अपने citizens पर भी रहम नही

BREAKING: बागेश्वर में एक और कोरोना मरीज की मौत, मौतों की संख्या हुई 22

BAGESHWER BIG NEWS: जनेऊ संस्कार के दौरान हुए मामूली विवाद में गई एक की जान, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

Breaking News : अल्मोड़ा में सिर्फ 24 घंटे में मिले 196 नए संक्रमित, दो की मौत, 01 हजार 124 एक्टिव केस

BAGESHWER NEWS: बागेश्वर का कठायतबाड़ा क्षेत्र माइक्रो कंटोंमेंट जोन घोषित

National News : बीते 24 घंटे में 4 लाख नए मरीज, 3,521 ने तोड़ा दम, देश में एक्टिव केस 32 लाख से अधिक

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

1 Comment

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments