HomeBreaking Newsहिमाचल ब्रेकिंग : कोरोना वैक्सीन लगने के 23 दिन बाद आंगनबाड़ी कार्यकर्ती...

हिमाचल ब्रेकिंग : कोरोना वैक्सीन लगने के 23 दिन बाद आंगनबाड़ी कार्यकर्ती की मौत

शिमला। कोरोना वैक्सीन लगने के 23 दिन बाद एक महिला की मौत हो गई है। हिमाचल में यह अपनी तरह का पहला मामला है। अब अधिकारी महिला की पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही कोई टिप्पणी करने की बात कह रहे हैं। मृतक महिला हमरीपुर जिले सुजानपुर तहसील में आंगनबाड़ी कार्यकर्ती थी।
उसका नाम प्रोमिला देवी बताया गया है। लगभग 56 वर्ष की प्रोमिला को शिमला के आईजीएमसी अस्पताल के लिए रेफर किया गया था, लेकिन रविवार सुबह उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि प्रोमिला  की तबीयत खराब होने के बाद रात टांडा मेडिकल कॉलेज ले जाया गया था। कल रात लगभग डेढ़ बजे उसे आईजीएमसी शिमला लाया गया।

ADVERTISEMENTS
Advertisement

जहां चिकित्सकों ने उसकी हालत को देखते हुए उसे आईसीयू में भर्ती किया। लेकिन आज सुबह साढ़े पांच बजे के करीब प्रोमिला की मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि प्रोमिला को 29 जनवरी को कोरोना वैक्सीन लगाई गई थी। इसके कुछ ही दिन बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई। आईजीएमसी के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डा. जनक राज ने बताया कि बिना पीएम रिपोर्ट देखे इस मामले में कुछ भी कहना जल्द बाजी होगा।

ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments