HomeUttarakhandAlmoraALMORA NEWS: 15 हजार रुपये की अवैध मदिरा बरामद और आरोपी गिरफ्तार,...

ALMORA NEWS: 15 हजार रुपये की अवैध मदिरा बरामद और आरोपी गिरफ्तार, द्वाराहाट में मोबाइल चोर दबोचा

हल्द्वानी स्मैक कांड क्राइम ब्रेकिंग

ससुराल जाने का था प्लान, पहुंच गए जेल! 2 सगे भाई और 1.85 करोड़ की स्मैक का पूरा सच...

नैनीताल पुलिस का अब तक का सबसे बड़ा प्रहार। देखिए कैसे पकड़े गए राजस्थान के ये दो शातिर भाई...

पूरा वीडियो यहाँ देखें (30 Sec)

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
जनपद अंतर्गत पुलिस ने दन्या थानांतर्गत 15 हजार रुपये की अवैध शराब बरामद की है। मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है जबकि द्वाराहाट थानांतर्गत मोबाइल चोर को पांच घंटे के अंदर पुलिस ने ​दबोच लिया।
दन्या थाना अंतर्गत उप निरीक्षक इन्दर सिंह ढैला ने टीम के साथ चेकिंग करते हुए काफलीखान में मारुति 800 संख्या यूके 06एम-9677 से चार पेटियों में 24 बोतल व 48 पव्वे देशी शराब गुलाब तथा 48 पव्वे अंग्रेजी शराब मैग्डवल रम बरामद की। बरामद शराब की कीमत 15,360 बताई गई है। पुलिस ने चालक त्रिलोक सिंह पुत्र नैन सिंह, निवासी काफली, पोस्ट—धौलादेवी, जिला अल्मोड़ा को गिरफ्तार कर लिया और थाना दन्या में उसके खिलाफ धारा 60/72 आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर लिया है। साथ ही पुलिस ने वाहन को कब्जे में ले लिया।
मामले के अनुसार मदन सिंह पुत्र मोहन सिंह, निवासी ग्राम विजयपुर, द्वाराहाट ने अपनी दुकान से नोकिया कंपनी का मोबाइल चोरी होने की तहरीर द्वाराहाट थाने में दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने धारा 379 आईपीसी के तहत पंजीकृत किया। मामले की विवेचना उप निरीक्षक गौरव जोशी द्वारा की जा रही है। उन्होंने त्वरित कार्रवाई करते हुए 5 घंटे के भीतर आरोपी सन्तोष कुमार उर्फ सोनू पुत्र राम लाल, निवासी पूजाखेत, द्वाराहाट को जालली रोड द्वाराहाट से गिरफ्तार कर लिया। साथ ही वादी का मोबाइल बरामद कर लिया।

ADVERTISEMENTSAd
ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments