अल्मोड़ा के वरिष्ठ पत्रकार अमर उजाला के ब्यूरो प्रभारी दीप जोशी का निधन हो गया है। वह बीते लंबे समय से बीमार चल रहे थे तथा पहले हल्द्वानी व बाद में दिल्ली के नेशनल हार्ट इंस्टीट्यूट में भर्ती किये गये थे। गत रात्रि 12 बजकर 40 मिनट पर उन्होंने अंतिम सांस ली। वह यहां अल्मोड़ा के नृसिंहबाड़ी मोहल्ले में किराये के आवास पर रह रहे थे। कुछ माह से उनकी तबियत ठीक नही चल रही थी। लंबे समय से बुखार की शिकायत के बाद परिजन उन्हें हल्द्वानी के एक निजि अस्पताल ले गये थे, लेकिन बाद में हालत स्थिर रहने पर दिल्ली ले जाना पड़ा। दीप जोशी की पीछे उनकी पत्नी व एक पुत्र है। हल्द्वानी के चित्रशिला घाट पर आज उनका अंतिम संस्कार किया जायेगा। सीएनई न्यूज उनके निधन पर गहरा दु:ख प्रकट करता है।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।