अल्मोड़ा न्यूजः प्राधिकरण की पैरा लीगल वालंटियर्स टीम ने क्वारेंटाइन सेंटर पहुंच कर प्राप्त की जानकारी

0

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की पैरा लीगल वालंटियर्स टीम क्वारेंटाइन सेंटर बेस हॉस्पिटल अल्मोड़ा पहुंची। जहां टीम के सदस्यों भावना तिवारी व विनीता आर्या ने कोविड-19 के मरीजों के बारे में जानकारी ली। उनके पूछने पर मरीजों ने उन्हें दूध की गुणवत्ता घटिया बताई, हालांकि मिल रहे भोजन पर संतोष जताया। मरीजों ने बताया कि दूध की गुणवत्ता ठीक नहीं होने के कारण उसे कोई नहीं पी रहा। यह बात तब बताई, जब टीम के सदस्यों ने फोन से मरीजों से बात की। निरीक्षण के दौरान टीम के सदस्यों ने मरीजों के खानपान की व्यवस्था देखी और रसोई घर का भी जायजा लिया। उन्हें बताया गया कि वर्तमान में क्वारेंटाइन सेंटर बेस अस्पताल में कोरोना संक्रमित 23 लोग भर्ती हैं।


ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS
CNE SPECIAL एक रहस्य, जो 89 साल बाद भी कायम है
अंतरराष्ट्रीय विशेष रिपोर्ट

Amelia Earhart Mystery: 9 लाख डॉलर खर्च, पांच दिन का समुद्री सफर और अंत में निकला पेड़ों का ढेर!

उपग्रह तस्वीरों में दिखा था विमान जैसा रहस्यमयी सुराग। जांच में क्या निकला? जानिए दुनिया की सबसे चर्चित विमानन गुत्थियों में से एक की पूरी कहानी।

पूरी खबर पढ़ें