HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर : हर्षोल्लास के साथ मनाया गया भाई दूज

बागेश्वर : हर्षोल्लास के साथ मनाया गया भाई दूज

बागेश्वर | जिले में भाई दूज का त्योहार बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बहनों ने भाइयों के माथे पर मंगल तिलक लगाकर उनकी लंबी उम्र की कामना की। वहीं भाइयों ने बहनों को उपहार भेंट कर मंगलकामना की।

ADVERTISEMENTS
Advertisement

भाई दूज को लेकर बुधवार सुबह से जिलेभर में तैयारियां शुरू हो गईं। जिन लोगों की बहनें घर पर ही थीं, उन्होंने स्नान ध्यान करने के बाद घरों में सुंदर चौक तैयार किया। बहनों ने भाइयों को मंगल तिलक लगाकर मिष्ठान खिलाया।

बहनों ने गरी का गोला और मिठाई भी भेंट की। इसके बदले भाइयों ने बहनों के लिए मंगलकामनाएं करते हुए उन्हें उपहार भेंट किए। जिन भाइयों की बहनें अपनी ससुराल में थी, तो कुछ भाई बहन की ससुराल पहुंचे और वहीं बहन ने उनका मंगल तिलक किया। च्यूड़े पूजे, घरों में पकवान आदि बनाकर अपने आराध्य देव को चढ़ाया। ग्रामीण क्षेत्र में पास-पड़ोस में भी पकवान आदि वितरण किया।

ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments