सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की पैरा लीगल वालंटियर्स टीम क्वारेंटाइन सेंटर बेस हॉस्पिटल अल्मोड़ा पहुंची। जहां टीम के सदस्यों भावना तिवारी व विनीता आर्या ने कोविड-19 के मरीजों के बारे में जानकारी ली। उनके पूछने पर मरीजों ने उन्हें दूध की गुणवत्ता घटिया बताई, हालांकि मिल रहे भोजन पर संतोष जताया। मरीजों ने बताया कि दूध की गुणवत्ता ठीक नहीं होने के कारण उसे कोई नहीं पी रहा। यह बात तब बताई, जब टीम के सदस्यों ने फोन से मरीजों से बात की। निरीक्षण के दौरान टीम के सदस्यों ने मरीजों के खानपान की व्यवस्था देखी और रसोई घर का भी जायजा लिया। उन्हें बताया गया कि वर्तमान में क्वारेंटाइन सेंटर बेस अस्पताल में कोरोना संक्रमित 23 लोग भर्ती हैं।
ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS
🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket
Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।