Bageshwar: 12 साल से बदहाल सड़क की सुध नहीं

— यूथ कांग्रेस ने प्रदर्शन के ​जरिये खींचा ध्यान सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: पंद्रहपाली-पुरकोट-जाख सड़क की बदहाली पर यूथ कांग्रेस ने कड़ी आपत्ति जताई है। नाराज…

— यूथ कांग्रेस ने प्रदर्शन के ​जरिये खींचा ध्यान

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: पंद्रहपाली-पुरकोट-जाख सड़क की बदहाली पर यूथ कांग्रेस ने कड़ी आपत्ति जताई है। नाराज कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय में प्रदर्शन किया। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि 12 साल से सड़क बदहाल है। कई बाद विभाग से कह दिया, लेकिन कोई सुनने को तैयार नहीं है। उन्होंने जल्द समस्या का समाधान नहीं होने परआंदोलन तेज करने की चेतवनी दी है।

यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष गोकुल परिहार के नेतृत्व में कार्यकर्ता सोमवार को कलक्ट्रेट में पहुंचे। यहां जानेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि पंद्रहपाली-जाख सड़क की 12 साल से सुध नहीं ली गई है। सड़क बद से बदत्तर हो गई है। सड़क की सुरक्षा दीवार टूट गई है। नालों की दीवारों का पता तक नहीं है। सड़क पर इतने गड्ढे हो गए हैं कि इन पर चलना मुहाल हो गया है। कई बार दोपहिया वाहन चालक इस पर रपट कर गिर गए हैं। विभाग से कई बार शिकायत कर दी है, लेकिन समस्या जस की तस है। जल्द समस्य का समाधान नहीं होने पर आंदोलन शुरू किया जाएगा। इस मौके पर भीम कुमार, गौरव परिहार, प्रकाश सिंह, मनोज, प्रकाश परिहार, विनोद सिंह, संजय चन्याल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *