पिथौरागढ़ न्यूजः शादी समारोह से लौट रहे दो युवकों से मारपीट, आरोपी छह युवकों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

0

सीएनई सहयोगी, पिथौरागढ़
जिले के थल थानांतर्गत शादी समारोह से लौट रहे दो युवकों को राह में मारपीट कर गंभीर रुप से घायल कर दिया। प्राथमिकी के बाद थल थाना पुलिस ने छानबीन की और मामले में 6 युवक प्रकाश में आए। जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
मामले के मुताबिक शादी समारोह से अपने घर लौट रहे झुणी पिथौरागढ़ निवासी सौरभ कुमार व सूरज कुमार के साथ कुछ व्यक्तियों द्वारा गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर दी और जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। इस मामले पर थाना थल में धारा 147, 325, 504, 506 आईपीसी के तहत एफआईआर हुई। जिसमें नामजद एवं प्रकाश में आए आरोपियों में सुनील कुमार टम्टा पुत्र अनिल कुमार टम्टा, निवासी लोहाकोट, चंदन बसेड़ा पुत्र राजेंद्र सिंह बसेड़ा निवासी थाल गांव, संदीप विश्वकर्मा पुत्र कृष्ण प्रसाद, निवासी देवलथल, संदीप बसेड़ा पुत्र हरीश बसेड़ा, निवासी भंडारी गांव, सूरज कुमार पुत्र रमेश राम, निवासी थालगांव, संदीप कुमार पुत्र महेश राम, निवासी थालगांव को थानाध्यक्ष थल के दिशा निर्देशन में पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार करने वाली एसआई सोमेन्द्र सिंह, कानिस्टेबिल फकीर राम, सुंदर कोहली, रमेश शर्मा शामिल रहे।


ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS
CNE SPECIAL एक रहस्य, जो 89 साल बाद भी कायम है
अंतरराष्ट्रीय विशेष रिपोर्ट

Amelia Earhart Mystery: 9 लाख डॉलर खर्च, पांच दिन का समुद्री सफर और अंत में निकला पेड़ों का ढेर!

उपग्रह तस्वीरों में दिखा था विमान जैसा रहस्यमयी सुराग। जांच में क्या निकला? जानिए दुनिया की सबसे चर्चित विमानन गुत्थियों में से एक की पूरी कहानी।

पूरी खबर पढ़ें