HomeBreaking Newsमोमिता अभिजीत हत्याकांड : रेप के बाद हत्या के सभी आरोपी हाईकोर्ट...

मोमिता अभिजीत हत्याकांड : रेप के बाद हत्या के सभी आरोपी हाईकोर्ट से बरी

📌 सैलानी जोड़े के हत्याकांड से दहल उठा था दून

नैनीताल। मोमिता अभिजीत हत्याकांड पर फैसला :  देहरादून के चकरात में दस साल पहले हुए महिला की रेप के बाद हत्या करने के बहुचर्चित मामले में उत्तराखंड हाईकोर्ट ने निर्णय सुनाते हुए निचली अदालत से फांसी की सजा पाए राजू दास व अन्य तीन साथी जो उम्र कैद की सजा काट रहे थे को सबूतों के अभाव के चलते बरी कर दिया है।

ADVERTISEMENTSAd Ad

22 अक्टूबर, 2014 को हुआ था शर्मनाक व भयानक कांड

ज्ञात रहे कि चकराता में 10 साल पहले 22 अक्टूबर 2014 को अभिजीत पॉल निवासी कोलकाता बंगाल और उसकी मित्र दिल्ली निवासी मौमिता दास चकराता घूमने आए थे। जहां टैक्सी ड्राइवर ने अपने साथियों के साथ मौमिता का रेप किया। उसके बाद दोनों की हत्या कर दी थी।

जिला एवं सत्र न्यायाधीश मोहम्मद सुल्तान की अदालत ने 27 मार्च 2017 को मुख्य अभियुक्त राजू दास को फांसी जबकि उसके तीन साथियों कुंदन दास, गुड्डू व बबलू को उम्र कैद की सजा सुनाई थी। लंबे समय अवधि के बाद अब हाई कोर्ट ने भी निचली अदालत के फैसले पर सुनवाई करते हुए मुख्य अभियुक्त राजू दस को फांसी व अन्य तीन साथी जो उम्र कैद की सजा काट रहे थे। पर्याप्त सबूत न मिलने के कारण बरी कर दिया।

मोमिता अभिजीत हत्याकांड

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments