HomeCrimeपत्रकार आशुतोष श्रीवास्तव की दिनदहाड़े हत्या, बदमाशों ने सरेआम गोलियों से भूना

पत्रकार आशुतोष श्रीवास्तव की दिनदहाड़े हत्या, बदमाशों ने सरेआम गोलियों से भूना

UP News | जौनपुर में पत्रकार आशुतोष श्रीवास्तव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के सबरहद निवासी आशुतोष सोमवार सुबह घर से निकले। घर से 500 मीटर की दूरी पर बाइक सवार 2 बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। सीने और पेट में 4 गोलियां लगी। आसपास के लोग आशुतोष को आनन-फानन में अस्पताल लेकर भागे। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

ADVERTISEMENTSAd

परिवार वालों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि इस बारे में अगर आशुतोष की शिकायत सुन ली गई होती तो आज शायद वह जिंदा होते। हत्या से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। सूचना मिलते ही सीओ समेत सर्किल के सभी थानों की फोर्स पहुंच गयी। विधायक रमेश सिंह समेत भाजपा के सैकड़ो लोग घटनास्थल से लेकर अस्पताल तक मौजूद रहे।

सुबह बाइक से भाजपा के लिए प्रचार करने निकले थे

परिजनों के मुताबिक, आशुतोष श्रीवास्तव ने कुछ दिन पहले ही सीओ शाहगंज और थाना प्रभारी शाहगंज को पत्र लिखकर जान का खतरा बताया था। सुरक्षा के लिए गुहार भी लगाई थी, लेकिन पुलिस ने कोई ध्यान नहीं दिया। न ही आशुतोष के प्रार्थना-पत्र पर कोई विचार किया गया। हत्या के बाद लोगों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन भी किया।

बता दें कि आशुतोष श्रीवास्तव भाजपा के कार्यकर्ता भी हैं। वह सुबह प्रचार-प्रसार के लिए बाइक से निकले थे। इस दौरान सुबह नौ बजे अज्ञात अपाचे बाइक सवार बदमाशों ने घर से 500 मीटर की दूरी पर रोक लिया। आशुतोष कुछ समझ पाते, इसके पहले ही अपराधियों ने उनके सीने और पेट में ताबड़तोड़ चार गोलियां मार दीं। पत्रकार आशुतोष श्रीवास्तव की हत्या के पीछे भूमाफियाओं पर भी शक गहरा रहा है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, परिजनों ने बताया कि वो भूमाफिया के खिलाफ खबरें लिखते थे। संभावना जताई जा रही है कि इसी रंजिश को लेकर पत्रकार की हत्या की गई है।

दोनों बदमाश गमछे से मुंह बांध रखे थे

स्थानीय लोगों ने बताया कि बाइक पर दो बदमाश सवार थे। दोनों बदमाशों ने गमछे से मुंह बांध रखा था। गोली मारते ही आशुतोष गिर गए, और अपराधी तुरंत भाग निकले। सीओ शाहगंज अजीत सिंह चौहान ने बताया कि आशुतोष श्रीवास्तव की हत्या की सूचना मिली। सीएचसी केंद्र शाहगंज पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए टीम बनाई है। CCTV कैमरे भी चेक किए जा रहे हैं। घटना के बाद से तनाव बना हुआ है। इस बाबत सीओ अजीत सिंह चौहान मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। तहरीर के आधार पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

 

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments