HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर: कपकोट के आपदाग्रस्त गांवों का जायजा लेने पहुंचे विधायक

बागेश्वर: कपकोट के आपदाग्रस्त गांवों का जायजा लेने पहुंचे विधायक

ADVERTISEMENTS

✒️ लोगों की समस्याएं सुनीं, समस्याओं का निदान करने के निर्देश

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: कपकोट के विधायक सुरेश गढ़िया ने आज अपने विधानसभा क्षेत्रांतर्गत आपदाग्रस्त गांवों का भ्रमण किया। लोगों की समस्याएं सुनते हुए उनके निदान के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रभावितों को सरकार हरसंभव मदद कर रही है। जिला प्रशासन को समय पर अहेतुक राशि प्रदान करने को कहा।

विधायक सुरेश गढ़िया ने बिनतोली, खोलीखेत, जल्थाकोट, नायल, चमड़थल, सिमखेत, मुस्योली, सातचौरा गांवों का भ्रमण किया। इस दौरान ग्रामीणों ने सड़क, बिजली, पानी आदि समस्याओं से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि अतिवृष्टि से आवासीय मकानों को नुकसान हुआ है। जिसके कारण वह दहशत में हैं। मलबा आदि गिरने से खेती भी खराब हो रही है। विधायक ने कहा कि जिला प्रशासन को आकलन के निर्देश दिए गए हैं। वर्षाकाल में ग्रामीणों को सावधान रहना है। किसी भी घटना, आपदा आदि की जानकारी आपदा कंट्रोल रूम में दर्ज करानी है। जिससे राहत आदि कार्यों में तेजी आएगी। इस दौरान आनंद धपोला, नंदा बल्लभ तिवारी, आनंद तिवारी, गणेश भौर्याल, मनोज तिवारी, हयात सिंह रावत, गीता पांडे, आशा भट्ट, प्रशांत नगरकोटी, नवीन तिवारी आदि उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments