HomeCrimeदहेज में मांगे 05 लाख, बाहर वाली का भी चक्कर, 07 के...

दहेज में मांगे 05 लाख, बाहर वाली का भी चक्कर, 07 के खिलाफ मुकदमा

ADVERTISEMENTS

✒️ प्रताड़ना से परेशान महिला ने पुलिस में दर्ज की शिकायत

काशीपुर। यहां एक महिला ने अपने पति सहित अन्य ससुरालजनों पर विवाह के चंद माह बाद से ही दहेज के लिए प्रताड़ित व मारपीट करने के आरोप लगाए हैं। साथ ही पति पर किसी अन्य महिला से संबंध का आरोप भी लगाया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर कुल 97 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम जगतपुर निवासी राज कौर पुत्री कश्मीर सिंह ने अपने ससुरालजनों के खिलाफ तहरीर दी है। जिसमें बताया कि उसकी शादी 02 मई 2022 में ग्राम अर्जुनपुर, रुद्रपुर निवासी लखविंदर सिंह पुत्र संतोख सिंह के साथ हुई थी।

महिला ने आरोप लगाया कि विवाह के 03 माह बाद ही दहेज में उससे 05 लाख रुपए की मांग रखी गई। नहीं देने पर ससुरालियों ने उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। साथ ही यह आरोप भी लगाया कि उसके पति ने दिनेशपुर की एक महिला को अपने घर पर रखा हुआ है। 27 मार्च को वह अपनी ससुराल पहुंची तो वह महिला उसके कमरे में थी।

महिला ने तहरीर में पुलिस को बताया कि पति के अवैध संबंधों व दहेज मांगे जाने का उसने विरोध किया। जिस पर उसके पति लखविंदर, सास सुरेंद्र कौर, नन्द कुलवंत कौर व कृष्णा कौर, नंदोई सुरेंद्र सिंह, जेठ परमजीत सिंह, जेठानी कैलाश कौर ने उसके साथ मारपीट की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर सभी आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

रानीबाग-नैनीताल रोप-वे परियोजना में बनेंगे तीन स्टेशन

फलों के राजा आम को खाने के फायदे | Benefits of Mango
ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments