HomeUttarakhandAlmoraराष्ट्रनीति संगठन के बैनर तले एकजुट हुए तमाम, 100 दिन पूरे होने...

राष्ट्रनीति संगठन के बैनर तले एकजुट हुए तमाम, 100 दिन पूरे होने पर रैली

ADVERTISEMENTS

✒️ अध्यक्ष विनोद तिवारी ने भरी हुंकार

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। अंकिता भंडारी को इंसाफ, भूमि सुधार कानून लागू करने व परीक्षा घोटालों की सीबीआई जांच समेत विभिन्न मांगों को लेकर चल रहे आंदोलन के 100 दिन पूरे होने पर न्याय रैली निकाली गई। यह आंदोलन राष्ट्रनीति संगठन के बैनर तले मुख्य रूप से विनोद चंद्र तिवारी के नेतृत्व में चलाया जा रहा है।

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत तमाम लोग आज सुबह यहां गांधी पार्क में एकत्रित हुए। जहां न्याय रैली को संगठन के अध्यक्ष विनोद चंद्र तिवारी ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रनीति संगठन के धरने के 100 दिन पूरे होने पर इस रैली का आयोजन किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि इस आंदोलन की शुरुआत 07 फरवरी को हुई थी। जिसकी 5 सूत्रीय मांगों में जिसमे अंकिता भंडारी को इंसाफ दिलाने, भूमि सुधार कानून लागू करने, UKPSC UKSSSC घोटाले की सीबीआई जांच करवाने, नकल विरोधी कानून लागू करना शामिल थी। जिसमें से नकल विरोधी कानून की एक मांग जरूर पूरी हुई, पर बाकी मांगें शेष हैं।

विनोद चंद्र तिवारी के नेतृत्व में हुए आयोजन की अध्यक्षता अजय जोशी ने की। मुख्य अतिथि के रूप में बेरोजगर संगठन के अध्यक्ष बॉबी पवार जी मौजूद रहे। संचालन आशीष जोशी ने किया। कार्यक्रम में पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक, आप पार्टी, यूकेडी, UPP, राष्ट्रपति सम्मान से सम्मानित प्रो एसडी शर्मा, राज्य आंदोलनकारी कमला जोशी, विशाल चौहान, छात्र संघ अध्यक्ष पंकज कार्की, रुचि कुटोला छात्रा उपाध्यक्ष, मनोज पांडे, दीपक आर्या, मनोहर सिंह नेगी, दयाकृष्ण कांडपाल, देवेंद्र मेहता, गोपाल भट्ट सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

100 दिनों के संघर्ष की बताई कहानी

इस मौके पर राष्ट्रनीति प्रमुख विनोद तिवारी ने अपने 100 दिनों तक जारी धरने की संघर्ष की कहानी बताई। जिसे सुन तमाम लोग भावुक हो गए। उन्होंने संघर्ष जारी रखने का वचन दिया। वहीं बाबी पवार ने अल्मोड़ा में उमड़ी भीड़ को ऐतिहासिक बताया। धरने को समर्थन देने के लिए देहरादून से अल्मोड़ा आने की बात कही। कार्यक्रम के अध्यक्ष अजय जोशी ने सभी का आभार जताया। इधर कांग्रेस नेता बिट्टू कर्नाटक द्वारा भी आंदोलन को समर्थन दिया गया।

मौत को चकमा दे लौट आया मोहित कुमार

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments