हल्द्वानी : दमुवाढूंगा में दुकानों के ध्वस्तीकरण का विरोध
कार्रवाई रोकने को लगाई गुहार
सीएनई रिपोर्टर, हल्द्वानी
ADVERTISEMENTS
दमुवाढूंगा क्षेत्र में हल्द्वानी विकास प्राधिकरण द्वारा पूर्व में निर्मित दुकानों के ध्वस्तीकरण से स्थानीय नागरिकों में रोष व्याप्त है। उन्होंने प्रशासन से उक्त कार्रवाई पर तत्काल रोक लगाने की गुहार लगाई है।
ध्वस्तीकरण की कार्रवाई से प्रभावित हो रहे नागरिकों ने क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों की अगुवाई मे प्राधिकरण सचिव विजय नाथ शुक्ल तथा सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेयी जी से मुलाकात की।
इस दौरान नागरिकों ने उक्त कार्रवाई पर असंतोष जाहिर करते हुए कड़ा विरोध दर्ज किया। साथ ही ध्वस्तीकरण की कार्यवाही नहीं किए जाने की मांग की। इस अवसर पर पूर्व प्रधान महेश जोशी, विजय कुमार, पप्पू प्रधान, हृदयेश कुमार,अरुण कुमार, लक्ष्मीकांत, रवि आर्य समेत तमाम क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।