सीएनई रिपोर्टर, गरुड़। भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष व सामाजिक कार्यकर्ता सूबेदार रणजीत सिंह थायत का निधन हो गया है। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। सेना से रिटायर्ड होने के बाद वे भाजपा से जुड़े और हमेशा जनता की समस्याओं के लिए संघर्षशील रहे।
उनके निधन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, केंद्रीय राज्यमंत्री अजय टम्टा, दर्जा राज्यमंत्री शिव सिंह बिष्ट, विधायक पार्वती दास, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रभा गड़िया, प्रशासक हेमा बिष्ट, जिला महामंत्री घनश्याम जोशी, संजय परिहार, मंडल अध्यक्ष सुनील दोसाद, दिनेश बिष्ट, डीके जोशी, इंद्र सिंह बिष्ट, बलवंत भंडारी, मंगल राणा, हरीश रावत, रमेश जोशी, देवेंद्र गोस्वामी, जनार्दन लोहुमी, गोपाल सिंह किरमोलिया, जेसी आर्या, राजेंद्र नेगी, कैलाश खुल्बे, प्रमोद मेहता, राजेंद्र उपाध्याय, प्रशांत नगरकोटी, कमल नेगी नवीन खोलिया रोहित कुमार आदि ने गहरा शोक व्यक्त किया है।