HomeUttarakhandAlmoraअदालत ने आरोपी एजाज़ अख़्तर को साक्ष्यों के अभाव में किया दोषमुक्त

अदालत ने आरोपी एजाज़ अख़्तर को साक्ष्यों के अभाव में किया दोषमुक्त

ADVERTISEMENTS

मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अल्मोड़ा दया राम की अदालत ने पड़ोसी के साथ गाली-गलौच व जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी एजाज़ अख़्तर को साक्ष्यों के अभाव में दोषमुक्त कर दिया है।

अभियाेजन के अनुसार वादी असलम खान ने गत 01 सितंबर, 2021 को थाना कोतवाली में तहरीर दी कि 29 अगस्त, 2021 की सुबह 9.30 बजे जब वह अपने हक़ कब्जे की ज़मीन पर जोशीखोला राजपुरा में मकान निर्माण का कार्य करवा रहा था, तभी अभियुक्त एजाज़ अख़्तर अपने मकान से गाली गलौच करने लगा। काम करने वाले मिस्त्रीयों और वादी और उसके परिवार वालों पर पत्थर बरसाने लगा। वादी के मना करने पर वह पूरे दिन गाली-गलौच करता रहा और जान से मारने की धमकी देने लगा।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

आरोपी ने वादी के निर्माणाधीन मकान के पीलर हिलाकर क्षतिग्रस्त कर दिए। मामले के विवेचक द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल किया गया। अभियोजन द्वारा 07 गवाहों को परीक्षित किया गया। वहीं अभियुक्त ने बताया कि वादी के साथ उसका एक सिविल केस चल रहा है। जिसमें कोर्ट ने उसके पक्ष में स्टे आदेश दिया है। जिस कारण वादी द्वारा उसे परेशान करने की नियत से रंजिशन केस दर्ज किया है।

बचाव पक्ष के अधिवक्ता विनोद फुलारा द्वारा अभियोजन की कहानी पर विरोधाभास को अदालत के सामने प्रस्तुत किया। मामले पर अभियोजन पक्ष और बचाव पक्ष की बहस और दस्तावेजी साक्ष्यों के आधार पर अभियुक्त एजाज़ अख़्तर को संदेह का लाभ देते हुए दोष मुक्त किया।

यहां विस्तार से देखिए इस मुकदमे की पूरी रिपोर्ट –

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments