HomeCovid-19मोटाहल्दू ब्रेकिंग : रामपुर रोड के पंचायतघर व बिंदुखत्ता के तिकोनिया से...

मोटाहल्दू ब्रेकिंग : रामपुर रोड के पंचायतघर व बिंदुखत्ता के तिकोनिया से दो युवक कोरोना पॉजिटिव मिले

मोटाहल्दू। अब से कुछ देर पहले लालकुआं कोतवाली के 29 पुलिसकर्मियों व उनके परिजनों के कोरोना संक्रमित आने की खबर ठंडी भी नहीं हुई थी कि अब आज हुए रैपिड टेस्ट में दो युवकों कोरोना पोजिटिव आने की खबर आ गई है। इन पॉजिटिव व्यक्तियों की ट्रैवलिंग हिस्ट्री कुछ भी नहीं है। एक पॉजिटिव शास्त्री नगर तिकोनिया बिन्दुखत्ता से है तो वही दूसरा पंचायत घर रामपुर रोड से है। अब स्वास्थ्य विभाग व खुफिया विभाग इन लोगों के संपर्क में आए हुए लोगों की सूची तैयार करने में जुटे हैं।

ADVERTISEMENTSAd Ad

? उत्तराखंड की ताजा खबरों के लिए जुड़े हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से click now ?

वहीं इन दोनों पॉजिटिव युवकों को एसटीएच हल्द्वानी भेज दिया गया है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मोटाहल्दू से मिली जानकारी के अनुसार आज लगभग 120 लोगों के कोरोना वायरस के सैंपल लिए गए, जिनमें से कुल 8 रैपिड टेस्ट हुए। एएनसी के 19 टेस्ट हुए और साथ ही अन्य 93 लोगों के जांच कर सैम्पल लिए गए है। अभी अभी मिली जानकारी के अनुसार 2 दर्जन से अधिक लोगों को फैसिलिटी कोरन्टीन के लिए भेजा जा रहा है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments