HomeUttarakhandAlmoraचाय की दुकान में चल रहा था शराब का अवैध कारोबार, विक्रेता...

चाय की दुकान में चल रहा था शराब का अवैध कारोबार, विक्रेता गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS

✒️ तलाशी में दुकान से बरामद हुए 76 पव्वे

अल्मोड़ा। जनपद अंतर्गत चौखुटिया पुलिस ने अवैध शराब के साथ 01 व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। जो कि चाय की दुकान में आड़ में शराब बेचने का धंधा कर रहा था। इसके कब्जे से तलाशी के दौरान कुल 76 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुए हैं।

उल्लेखनीय है कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रचिता जुयाल ने सभी थाना व चौकी प्रभारियों को मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों पर नकेल कसने को कहा है। साथ ही होटल, ढाबों व रेस्टोरेन्टों में शराब पीने-पिलाने व बेचने वालों पर कड़ी कार्यवाही हेतु नियमित रुप से सघन चैकिंग अभियान चलाकर कार्यवाही करने के सख्त निर्देश दिए हैं।

आदेशों के अनुक्रम में सीओ रानीखेत टीआर वर्मा के पर्यवेक्षण में गत दिवस थानाध्यक्ष चौखुटिया अवनीश कुमार के नेतृत्व में चौखुटिया पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र में चेकिंग की गई। इस दौरान महेंद्र सिंह अपनी दुकान में अवैध रूप से शराब की बिक्री करते पाया गया।

तलाशी में उसके कब्जे से 76 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई। जिस पर आरोपी महेंद्र सिंह पुत्र उदे सिंह ग्राम रीठा चौरा हाल निवासी भटकोट चौखुटिया को गिरफ्तार करते हुए थाना चौखुटिया में आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष चौखुटिया अवनीश कुमार, कांस्टेबल चालक रजनीश वर्मा शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments