HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर में भाजपा के मोर्चा अध्यक्ष घोषित, खुशी की लहर

बागेश्वर में भाजपा के मोर्चा अध्यक्ष घोषित, खुशी की लहर

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की सहमति के बाद जिले के विभिन्न मोर्चा अध्यक्ष घोषित कर दिए गए हैं। जिससे भाजपाइयों में खुशी की लहर दौड़ गई है।

भाजपा जिलाध्यक्ष इंद्र सिंह फर्स्वाण ने बताया कि भाजयुमो दीपक गस्याल, अल्पसंख्यक मोर्चा के लिए मोईउद्दीन, किसान मोर्चा भगवान सिंह भंडारी, अन्य पिछड़ा वर्ग शिशुपाल पुरी, महिला मोर्चा अध्यक्ष प्रभा गढ़िया और अनुसूचित मोर्चा के लिए अरुण कुमार आर्य को जिला अध्यक्ष बनाया गया है। उन्होंने कहा कि मोर्चा के पदाधिकारियों की घोषणा होने पर संगठन और अधिक मजबूत होगा। उन्होंने आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर शीघ्र सभी मोर्चों के अध्यक्षों से मंथन होगा। जिलाध्यक्ष की घोषणा पर कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास, विधायक कपकोट सुरेश गढ़िया, जिपंअ बसंती देव, भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य शिव सिंह बिष्ट, विक्रम शाही, देवेंद्र गोस्वामी, शेर सिंह गढ़िया, बलवन्त सिंह भौर्याल, रवि करायत, भाजपा जिला महामंत्री घनश्याम जोशी, संजय परिहार, गोविंद दानू, जगदीश आर्य, जनार्दन लोहनी, दीपा आर्या सविता नगरकोटी, योगेश हरड़िया आदि ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments