HomeBreaking Newsबेतालघाट : यहां गांव में बेखौफ घूम रहा टाइगर, दहशत में ग्रामीण

बेतालघाट : यहां गांव में बेखौफ घूम रहा टाइगर, दहशत में ग्रामीण

ADVERTISEMENTS

✒️ वन विभाग से पिंजरा लगाने की मांग

सीएनई रिपोर्टर, गरमपानी/बेतालघाट। आए दिन गुलदारों की दहशत झेल रहे बेतालघाट क्षेत्र के वाशिंदे अब एक बाघ (Tiger) की आवाजाही से सहम गए हैं। यहां ग्राम सभा घिरोली में टाइगर कई बार देखा गया है। जिसने कई गायों व बकरियों को अपना निवाला बना दिया है। जिसके बाद से ग्रामीणों पर भी खतरा मंडराने लगा है।

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

वन पंचायत तल्ली पाली के सरपंच नंदाबल्लभ ने वन क्षेत्राधिकारी कोसी वन क्षेत्र विनायक, नैनीताल को दिए ज्ञापन में टाइगर की दहशत से निजात दिलाने की मांग की है। ज्ञापन में कहा गया है कि ग्राम सभा घिरोली (बेतालघाट) में कई बार टाइगर देखा गया है। इसके द्वारा कई गायों व बकरियों को शिकार बना दिया गया है।

उन्होंने बताया कि यह बेखौफ बाघ आते-जाते सार्वजनिक रास्तों में बैठा दिख रहा है। यह इंसानों को देख कर भी रास्ता नहीं छोड़ रहा है। यही कारण है कि ग्रामीणों को अंदेशा है कि कभी भी यह इंसानों पर भी हमला कर सकता है। उन्होंने कहा कि खास तौर पर स्कूल जाने वाले बच्चों और मवेशियों को जंगल ले जाने वाली महिलाओं पर खतरा बहुत बड़ गया है। उन्होंने कहा कि समस्त क्षेत्रवासियों की यह मांग है कि जल्द से जल्द पिंजरा लगाकार इस टाइगर को पकड़ा जाये। यदि कोई अनहोनी भविष्य में होती है तो इसका जिम्मेदार वन विभाग रहेगा।

किचन गार्डन में जरूर लगाएं ये पौधे, सेहत के लिए भी फायदेमंद
ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments