HomeBreaking Newsक्वारब : चौकी इंचार्ज ने नए साल में पढ़ाया यातायात नियमों का...

क्वारब : चौकी इंचार्ज ने नए साल में पढ़ाया यातायात नियमों का पाठ

✒️ अनदेखी करने वालों के हुए चालान

सीएनई रिपोर्टर, गरमपानी/सुयालबाड़ी। चौकी इंचार्ज क्वारब बीके आर्या ने यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कई चालान किए। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा के मानकों का वाहन चालकों को ध्यान रखना होगा।

ADVERTISEMENTSAd Ad

नए साल में यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए क्वारब पुलिस द्वारा गत दिवस क्वारब पुल से मोना की ओर रूट डायवर्ट करवाया। इस दौरान 05 चालान एमवी एक्ट के तहत करते हुए 2500 रूपये का जुर्माना वसूला गया। इसके अलावा दो चालान पुलिस एक्ट के तहत भी हुए और 750 रूपये का जुर्माना लगाया गया। इस दौरान कांस्टेबल प्रेम कुमार व गोपाल बिष्ट भी मौजूद रहे।

चौकी इंचार्ज क्वारब बीके आर्या ने हाईवे पर चलने वाले वाहन चालकों को हिदायत दी कि वह अनिवार्य रूप से यातायात नियमों का पालन करें। वाहन सड़क में चलाते समय पूरे कागजात व ड्राइविंग लाइसेंस होना जरूरी है। साथ ही उन्होंने शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी। दोपहिया वाहन चालकों से हेल्मेट को पहनने को कहा। उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा चालानी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। यातायात नियमों की अवहेलना करने वालों को बख्शा नहीं जायेगा।

किचन गार्डन में जरूर लगाएं ये पौधे, सेहत के लिए भी फायदेमंद
ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments