HomeUttarakhandNainitalनैनीताल: अंगीठी जलाकर सो गए दंपती, हुए बेहोश; गर्भ में पल रहे...

नैनीताल: अंगीठी जलाकर सो गए दंपती, हुए बेहोश; गर्भ में पल रहे बच्चे की मौत

नैनीताल| सर्दियों का सीजन है ऐसे में सभी को अपना ख्याल और थोड़ी सतर्कता भी बरतनी चाहिए। दुःखद खबर आ रही है नैनीताल जिले के तल्लीताल क्षेत्र से। यहां अंगीठी की गैस से दंपती बेहोश हो गया। पड़ोसियों ने उन्हें बीडी पांडे अस्पताल में भर्ती कराया। उनकी हालत में सुधार है, लेकिन महिला के गर्भ में पल रहे आठ माह के बच्चे की मौत हो गई। ललित अपनी पत्नी दीपिका के साथ तल्लीताल क्षेत्र में रहते हैं।

ADVERTISEMENTSAd

मिली जानकारी के मुताबिक, शनिवार रात ललित ने कमरे में अंगीठी जलाई और खाना खाने के बाद दोनों सो गए। देर रात अचानक ललित को चक्कर आने लगे तो किसी तरह उन्होंने इसकी जानकारी पड़ोसियों को दी। पड़ोसियों के मौके पर पहुंचने तक दोनों बेहोश हो चुके थे। पड़ोसियों ने दोनों को बीडी पांडे अस्पताल पहुंचाया।

जहां रविवार सुबह जब दोनों को होश आया तो चिकित्सकों को महिला के गर्भवती होने की जानकारी मिली। सुबह की गई जांच में डाक्टरों ने पाया कि गर्भ में पल रहे भ्रूण में हलचल हो रही है लेकिन देर शाम जांच के दौरान भ्रूण ने हलचल करनी बंद कर दी। अस्पताल के पीएमएस डॉ. एलएमएस रावत ने गर्भ में पल रहे भ्रूण के मौत की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि महिला को 24 घंटे के लिए अस्पताल में रखा गया है। 24 घंटे बाद मृत भ्रूण निकाला जाएगा।

उत्तराखंड (गजब) : 31 अंडे मुर्गी ने 1 दिन में दिए

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments