HomeBreaking Newsउत्तराखंड में शीतलहर : अब इस जिले में कक्षा 1 से 12...

उत्तराखंड में शीतलहर : अब इस जिले में कक्षा 1 से 12 तक 2 दिन की छुट्टी

हरिद्वार| शीतलहर को लेकर उधम सिंह नगर जिले में अवकाश घोषित होने के बाद अब हरिद्वार के जिलाधिकारी ने भी जिले के स्कूलों में दो दिन की छुट्टी घोषित की हैं। ये छुट्टी 28 और 29 दिसंबर को रहेगी। इस दौरान समस्त शैक्षणिक एवं मिनिस्ट्रियल कार्मिकों को विद्यालय में समयानुसार बने रहने के आदेश दिये हैं।

ADVERTISEMENTSAd

जारी आदेश के मुताबिक, प्रतीक जैन प्रभारी जिलाधिकारी ने अवगत कराया है कि निदेशक, भारतीय मौसम विज्ञान केन्द्र, देहरादून के ईमेल/फैक्स संदेश दिनांक 27.12.2022 द्वारा जानकारी दी गयी है कि दिनांक 27 से 31 दिसम्बर, 2022 तक जारी मौसम पूर्वानुमान में दिनांक 28 एवं 29 दिसम्बर 2022 को उत्तराखण्ड राज्य के मैदानी क्षेत्रों विशेषकर ऊधमसिंहनगर व हरिद्वार जनपदों के कुछ भागों में घने से बहुत घना कोहरा छाये रहने तथा कुछ स्थानों में शीत दिवस से प्रचण्ड शीत दिवस की स्थिति रहने की सम्भावना के दृष्टिगत ओरेंज अलर्ट जारी किया गया।

लिहाजा शीतलहर के दृष्टिगत छोटे-छोटे बच्चों व छात्र-छात्राओं की जीवन सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए व्यापक जनहित में समस्त सरकारी व गैर-सरकारी विद्यालयों के कक्षा 1 से 12 तक के विद्यालयों व आंगनबाड़ी व मिनी आंगनबाड़ी केन्द्रों में दिनांक 28 एवं 29 दिसम्बर, 2022 (बुधवार व गुरुवार) को अवकाश घोषित किया जाता है।

जिलाधिकारी ने यह भी जानकारी दी कि वर्तमान में शीत व कड़ाके की सर्दी को देखते हुए मुख्य शिक्षा अधिकारी, हरिद्वार के प्रस्ताव के क्रम में दिनांक 30 एवं 31 दिसम्बर 2022 को विद्यालयों का संचालन समय प्रातः 10 बजे से सायं 03:30 बजे तक रहेगा तथा समस्त शैक्षणिक एवं मिनिस्ट्रियल कार्मिक विद्यालय समयानुसार अपने विद्यालय में बने रहेंगे।

उत्तराखंड (गजब) : 31 अंडे मुर्गी ने 1 दिन में दिए

ADVERTISEMENTS
क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments