नई दिल्ली| नौसेना का एक मिग 29K लड़ाकू विमान बुधवार को गोवा में तकनीकी खराबी के कारण दुर्घटनाग्रस्त हो गया। राहत की बात है कि विमान को उड़ा रहा पायलट सुरक्षित बच निकलने में सफल रहा।
ADVERTISEMENTS
नौसेना के अनुसार यह विमान नियमित उड़ान पर था लेकिन जब यह बेस की तरफ वापस लौट रहा था तो इसमें तकनीकी खराबी आ गई। विमान को उड़ा रहा पायलट समय रहते सुरक्षित बच निकला। तलाशी अभियान के दौरान पायलट का तुरंत पता लगा लिया गया और रिपोर्टों में कहा गया है कि पायलट की हालत स्थिर है। विमान दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए बोर्ड ऑफ इंक्वायरी का गठन किया गया है।
A MiG 29K fighter aircraft crashed over sea on a routine sortie off Goa coast after it developed a technical malfunction while returning to base. Pilot ejected safely & was recovered in a swift search & rescue operation. Pilot is reported to be in a stable condition: Indian Navy pic.twitter.com/CDyC1wBUHI