HomeNationalमुख्यमंत्री योगी ने सैंफई में मुलायम सिंह यादव को अर्पित की श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री योगी ने सैंफई में मुलायम सिंह यादव को अर्पित की श्रद्धांजलि

इटावा| उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी (सपा) के संस्थापक मुलायम सिंह यादव को इटावा स्थित उनके पैतृक गांव सैंफई में श्रृद्धांजलि अर्पित की। सोमवार सुबह मुलायम सिंह यादव का निधन होने के बाद उनके पार्थिव शरीर को सैंफई ले जाया गया।

ADVERTISEMENTSAd Ad

गौरतलब है कि पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे मुलायम सिंह यादव का आज सोमवार सुबह लगभग सवा आठ बजे गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल में निधन हो गया था। उनका पार्थिव शरीर सड़क मार्ग से सैंफई लाया गया, जहां मंगलवार को दिन में तीन बजे उनका अंतिम संस्कार किया जायेगा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सायं साढ़े पांच बजे यादव का पार्थिव शरीर सैंफई स्थित उनके आवास पर ले जाया गया। इसके लगभग 20 मिनट बाद ही मुख्यमंत्री योगी ने सैंफई पहुंच कर दिवंगत नेता को श्रद्धा सुमन अर्पित किये। उनके साथ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह, राज्य के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह और अपर मुख्य सचिव (गृह) संजय प्रसाद ने भी यादव को श्रद्धांजलि अर्पित की।

https://creativenewsexpress.com/want-to-buy-a-dog-nothing-is-better-than-indian-spitz/

सपा की ओर से दी गयी आधिकारिक जानकारी के अनुसार यादव के पार्थिव शरीर को सैंफई स्थित मेला पंडाल में दर्शनार्थ रखा जायेगा। राज्य सरकार ने यादव के निधन पर तीन दिन के राजकीय शोक की घोषणा करते हुए देश के वरिष्ठ समाजवादी नेता का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान से किये जाने का फैसला किया है।

मुख्यमंत्री योगी स्वयं यादव के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे। सूत्रों के अनुसार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित अन्य वरिष्ठ नेता भी यादव के अंतिम संस्कार में शामिल हो सकते हैं।

यह भी पढ़े: UKSSSC के पूर्व सचिव कन्याल सस्पेंड, दो दिन पहले हुए थे गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments