Big Breaking: अल्मोड़ा जिले में यहां मकान क्षतिग्रस्त, मलबे में दबकर एक की मौत

0

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा


ADVERTISEMENTS


जिले के दूरस्थ सल्ट थाना क्षेत्र से बुरी खबर आ रही है। जहां भारी बारिश से गत ​रात्रि एक गांव में मकान टूटने से एक 62 वर्षीय वृद्ध मलबे में दब गया। जिसकी मौत हो गई।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह सल्ट थाना क्षेत्र के ग्राम पिपना में मकान टूटने व उसमें एक व्यक्ति के दबने की सूचना की सूचना ग्राम प्रधान ने दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। जहां पता चला कि भारी बारिश के चलते रात मकान टूटा और उसके म​लबे में पीपना निवासी 62 वर्षीय लक्ष्मण सिंह पुत्र मूर सिंह दब गया। पुलिस व ग्रामीणों ने उसे निकाला, किंतु तब तक लक्ष्मण सिंह तोड़ चुका था। पुलिस ने शव का पंचायत नामा भरकर पीएम की कार्यवाही की जा रही है।

नवरात्रि व्रत में क्यों खाया जाता है सेंधा नमक?, जाने फायदे
ADVERTISEMENTS