HomeBreaking Newsआफत की बारिश : नैनीपुल से खैरना तक दरक रहे पहाड़ों से...

आफत की बारिश : नैनीपुल से खैरना तक दरक रहे पहाड़ों से पत्थरों की बरसात

✒️ भारी मलबा और बोल्डर आने से कई जगह मार्ग बाधित

✒️ बेतालघाट क्षेत्र में फसलों को भारी नुकसान

सीएनई रिपोर्टर, गरमपानी/खैरना

ADVERTISEMENTSAd Ad
Extensive damage in Almora Haldwani National Highway due to heavy rains

भारी बारिश के चलते अल्मोड़ा-हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग में बार-बार अवरोध उत्पन्न हो रहा है। आज यहां नैनीपुल में फिर से एक बोल्डर गिरने तथा मल्ला गरमपानी में एक विशाल पेड़ सड़क पर गिर जाने से यातायात काफी देर के लिए बाधित हो गया। नैनीपुल से खैरना तक जगह-जगह पहाड़ोें से विशाल बोल्डर गिरने के चलते मार्ग बार-बार बाधित हो रहा है।

उल्लेखनीय है कि लगातार चार रोज से हो रही बारिश पहाड़ों में कहर बरपाने लगी है। जगह-जगह जल भराव के चलते जहां सड़कें क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं, वहीं अल्मोड़ा-हल्द्वानी एनएच में कई संवेदनशील स्थानों पर पहाड़ दरखने से पत्थर-मलबा सड़क पर आ रहा है। आज नैनीपुल के पास फिर से एक विशाल बोल्डर सड़क पर गिर गया। जिसके बाद मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। जिसके बाद All Grace Developers Private Limited की ओर से भारी मशीनें लगाकर मार्ग को खोलने की कार्रवाई की जा रही है। खैरना व क्वारब चौकी पुलिस भी मौके पर डटी हुई है।

उधर मल्ला गरमपानी में आज अचानक सड़क पर एक विशाल पेड़ गिर गया। जिसके बाद काफी देर के लिए मार्ग अवरुद्ध हो गया था। हालांकि अब पेड़ काट कर यातायात सुचारू कर दिया गया है। वहीं, शिप्रा नदी का जल स्तर लगातार बढ़ रहा है। जिससे आस-पास रह रहे लोगों में दहशत का माहौल है। तमाम गांवों में गाढ़-गधेरे बहने से फसलों को भी नुकसान पहुंचने की सूचना है। बेतालघाट क्षेत्र के किसानों की धान, मडुवा, झुंगरा, भट्ट, गहत, तिलहन, मिर्च, की फसल नष्ट हो गई है। जिसमें सबसे ज्यादा नुक्सान दलहनी फसलों को पहुंचा है। बेमौसम बरसात ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments