HomeUttarakhandAlmoraAlmora : एसबीआई ने लगाई रात्री चौपाल, रंगारंग कार्यक्रमों की धूम

Almora : एसबीआई ने लगाई रात्री चौपाल, रंगारंग कार्यक्रमों की धूम

किसान हित में संचालित विविध योजनाओं की दी जानकारी

CNE REPORTER, ALMORA

ADVERTISEMENTSAd Ad

भारतीय स्टेट बैंक, कोसी द्वारा कटारमल में आयोजित रात्री चौपाल में जहां रंगारंग कार्यक्रमों की धूम रही, वहीं किसानों से बातचीत के द्वारा बैंक सेवाओं का फीडबैक लिया गया। यही नहीं, बैंक द्वारा कुछ सम्मानित ग्राहकों को पुरस्कार वितरित कर उनका उत्सावर्धन भी किया गया।

भारतीय स्टेट बैंक शाखा, कोसी कटारमल, क्षेत्र 2 अल्मोड़ा, हल्द्वानी प्रशासनिक कार्यालय, दिल्ली मंडल द्वारा क्षेत्रीय प्रबंधक बबीता कुमार की अगुवाई में कटारमल गांव में रात्री चौपाल किसान मिलन समारोह का आयोजन हुआ। कार्यक्रम की मेजबानी कोसी कटारमल शाखा द्वारा की गई। आयोजन के दौरान कटारमल गांव के ग्राम प्रधान और 200 से अधिक किसान उपस्थित रहे।

इस मौके पर केसीसी, स्वर्ण ऋण, एनिमल हसबेंडरी और विभिन्न सरकार प्रायोजित योजनाओं के बारे में विस्तृत रूप से अवगत कराया गया। रात्रि चौपाल में बैंक द्वारा कुछ सम्मानित ग्राहकों को पुरस्कार वितरित किया गया। रात्रि चौपाल में विहान संस्था द्वारा आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम का जनता ने भरपूर आनंद लिया। क्षेत्रीय प्रबंधक ने अनौपचारिक चर्चा सत्र में किसानों से बातचीत की। वहां किसानों ने खुलकर चर्चा की और बैंक सेवाओं के बारे में फीडबैक दिया। क्षेत्रीय प्रबंधक ने किसानों को बहुमूल्य समय देने के लिए धन्यवाद दिया। ग्राम प्रधान बलवीर सिंह व एडवोकेट महेश टम्टा का विशेष आभार जताया गया।

इस मौके पर क्षेत्रीय प्रबंधक बबीता कुमार, मुख्य प्रबंधक संतोष कुमार आर्य, प्रबंधक महेश गोस्वामी व नवीन कुमार, आयोजक प्रबंधक कोसी शाखा मोहन चंद्र कांडपाल, आरएसएम एसबीआई जनरल प्रफुल्ल कुमार, सिसटम मैनेजर धमेंद्र कुमार आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में केशवल लाल ने मुख्य सहयोग प्रदान किया।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments