HomeUttarakhandNainitalचालान से बचने को नहीं, अपनी सुरक्षा के लिए पहनें हेलमेट: चैकी...

चालान से बचने को नहीं, अपनी सुरक्षा के लिए पहनें हेलमेट: चैकी इंचार्ज

सीएनई रिपोर्टर, सुयालबाड़ी/गरमपानी

ADVERTISEMENTSAd
Advertisement

क्वारब चैकी इंचार्ज गोविंदी टम्टा ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर सघन चेकिंग अभियान चलाते हुए यातायात नियमों की अवहेलना करने वालों की ख़बर ली। इस दौरान हाईवे से गुजरने वाले तमाम दोपहिया वाहनों की चेकिंग भी की गई और नियमों का उल्लंघन करने वालों से दो हजार रूपये का अर्थदंड भी वसूला।

रविवार को क्वारब चैकी इंचार्ज गोविंद टम्टा ने पुलिस टीम के साथ चेकिंग अभियान चलाते हुए हाईवे पर बगैर हेलमेट व बिना जरूरी कागजातों के चल रहे दोपहिया वाहन चालकों के चालान किये। उन्होंने सख्त हिदायत देते हुए कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वालों को बख्शा नहीं जायेगा। कहा कि अकसर देखने में आता है कि कुछ लोग दोपहिया वाहन में दो से अधिक सवारी बैठा लेते हैं या फिर बिना हेलमेट और कागज के ही चलते हैं। हेलमेट अपनी सुरक्षा के लिए होता है। आए दिन होने वाले सड़क हादसों में बहुत से लोगों की जान सिर्फ इसलिए ही चली जाती है, क्योंकि वह बिना हेलमेट के चलते हैं। उन्होंने कहा कि चैकी पुलिस का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। इस मौके पर उनके साथ कांस्टेबल गोपाल बिष्ट व प्रेम कुमार भी मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments