HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : पुलिस विभाग के अमर पाल सिंह व गोविंद सिंह कोरोना...

अल्मोड़ा : पुलिस विभाग के अमर पाल सिंह व गोविंद सिंह कोरोना वॉरियर्स ऑफ द डे से सम्मानित

अल्मोड़ा। एसएसपी अल्मोड़ा के निर्देश पर उल्लेखनीय सेवा देने वाले कार्मिकों को सम्मानित किये जाने का क्रम नियमित रूप से जारी है।
आज कोरोना वॉरियर्स ऑफ द डे से दन्या थाने के उनि अमर पाल सिंह व थाना चौखुटिया के गोविंद सिंह को सम्मानित किया गया।
पुलिस कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार उनि अमर पाल सिंह द्वारा लाॅकडाउन के दौरान होटल मैनेजमैन्ट एवं लोधिया बैरियर पर ड्यूटीरत रहते हुए बाहरी राज्यों, जनपदों से आने वाले लोगों संक्रमण से बचने हेतु जागरूक, थर्मल स्कैनिंग कराने एवं उनके गन्तव्य को भेजने में महत्वपूर्ण भूमिका रही है। वहीं कानि 317 नापु गोविन्द सिंह चौकी खीड़ा थाना चौखुटिया द्वारा महाकालेश्वर बैरियर पर ड्यूटी के अतिरिक्त एसएसपी अल्मोड़ा के निर्देशन में चलाई जा रही विभिन्न मुहीम के अन्तर्गत जरूरतमन्दों को राशन वितरण किये जाने मे लगातार सहयोग प्रदान किया गया। इसके अतिरिक्त निर्धन वृद्ध तथा असहाय लोगों का चिन्हीकरण कर उन्हें हरसम्भव मदद करने में महत्वपूर्ण भूमिका रही है। दोनों योद्धाओं को आज कोरोना वॉरियर्स ऑफ द डे से सम्मानित किया गया।

ADVERTISEMENTSAd
ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments