HomeUttarakhandBageshwarसमानता और न्याय सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है यूसीसी

समानता और न्याय सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है यूसीसी

क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔

यूनिफॉर्म सिविल कोड (यूसीसी) को लेकर कार्यशाला

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर। यूनिफॉर्म सिविल कोड (यूसीसी) को लेकर एक दिवसीय कार्यशाला तहसील सभागार में आयोजित की गई। यूसीसी पोर्टल में पंजीकरण कराने की प्रक्रियाओं एवं योग्यता पर प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें सभी अधिकारियों को अपने विभागीय कर्मचारियों का यूसीसी पोर्टल पर पंजीकरण सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी आशीष भटगाई ने कहा कि विवाह बाद यूसीसी पंजीकरण न्याय दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

ADVERTISEMENTSAd

यूसीसी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि यह समाज में समानता और न्याय सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। यूसीसी के तहत विवाह पंजीकरण अनिवार्य होगा, जिससे विवाह संबंधी विवादों में कमी आएगी और कानूनी सुरक्षा सुनिश्चित होगी। यूसीसी में तलाक और गुजारा भत्ता के मामलों में सभी नागरिकों के लिए समान कानून लागू किया गया है, जिससे न्याय प्रक्रिया में पारदर्शिता और समानता आएगी।

महिलाओं और पुरुषों को संपत्ति में समान अधिकार प्रदान करने के साथ ही लैंगिक समानता को बढ़ावा मिलेगा। यूसीसी के तहत सभी धर्मों के लोग बच्चों को गोद ले सकेंगे, जिससे अनाथ बच्चों को परिवार का स्नेह और सुरक्षा मिल सकेगी। लिव-इन रिलेशनशिप में रहने वाले जोड़ों के लिए पंजीकरण अनिवार्य होगा, जिससे उनके कानूनी अधिकारों की सुरक्षा हो सकेगी। यूसीसी पोर्टल में नागरिकों को इन सभी सेवाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन और पंजीकरण की सुविधा प्रदान की है, जिससे सरकारी प्रक्रियाओं में पारदर्शिता और गति आएगी।

जिलाधिकारी ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे यूसीसी पोर्टल पर पंजीकरण कराकर अपने कानूनी अधिकारों का संरक्षण सुनिश्चित करें और समाज में समानता और न्याय की स्थापना में सहयोग करें। इस मौके पर सीडीओ आरसी तिवारी तथा अन्य समस्त विभागों के कार्यालयध्यक्ष मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments