हल्द्वानी/सुयालबाड़ी। जंगल से पशुओं के लिए चारा लाते समय कोसी में बही एक और महिला का शव बरामद हो गया है। इस तरह अब तक दो महिलाओं के शव मिल चुके हैं। जबकि एक महिला की तलाश नदी में जारी है। एसडीआरएफ की टीम तीसरी महिला की तलाश में जुटी हुई है। मिली जानकारी के अनुसार लता देवी नामक महिला का शव उनके बहने से तकरीबन 10 मीटर की दूरी पर ही गहरे पानी में मिला। इससे पहला कमला देवी का शव नदी से बरामद हो गया था। अब ललिता देवी की तलाश जारी है। पुलिस व प्रशासन के अधिकारी मौके पर ही डटे हैं।