HomeUttarakhandNainitalनैनीताल जिले में मानसखण्ड कोरिडोर के तहत चार मंदिरों का होगा विकास

नैनीताल जिले में मानसखण्ड कोरिडोर के तहत चार मंदिरों का होगा विकास

नैनीताल। मुख्य सचिव उत्तराखंड शासन डॉ. एसएस संधू ने मानसखण्ड कोरिडोर के तहत जनपदों में सड़क मार्गों, रोपे-वे एवं मंदिरों के विकास हेतु चरणबद्ध (फेजवाइज) रूप में कार्यों की प्राथमिकता निर्धारित किए जाने एवं अन्य महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर आयुक्त कुमाऊं एवं जिलाधिकारी नैनीताल, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा, बागेश्वर, एवं चंपावत के व सम्बन्धित विभागों के अथिकारियो के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक वीसी के माध्यम से ली।

ADVERTISEMENTSAd

इस दौरान मुख्य सचिव को जनपदवार मानसखण्ड कोरिडोर के तहत प्रस्तावित प्रथम चरण में विकसित किए जाने वाले सड़क मार्गों, रोपे-वे एवं मंदिरों को पीपीडी के माध्यम से विस्तृत रूप से जानकारी दी।

अधिकारी निरीक्षण कर मास्टर प्लान तैयार करें

मुख्य सचिव ने जिलाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि जिन क्षेत्रों में मानसखण्ड कोरिडोर के तहत मंदिरों में कार्य किए जाने हैं उनका अच्छी तरह से संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ निरीक्षण कर मास्टर प्लान तैयार करें ले साथ ही यह भी सुनिश्चित कर ले की इन स्थानों पर सड़क पानी विद्युत पार्किंग शौचालय सफाई व्यवस्था एवं सभी मूलभूत सुविधाएं होनी चाहिए।

मुख्य सचिव ने सभी डीएम को निर्देश दिये है कि सफाई की व्यवस्था हेतु लोकल आधार पर भी प्लानिंग करें। ताकि आने वाले समय पर अधिक से अधिक पर्यटकों आए और उन्हें बेहतर सुविधा मिले।

मानसखण्ड कोरिडोर के तहत 4 मंदिरों का होगा विकास

जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने बताया कि जनपद में मानसखण्ड कोरिडोर के तहत 4 मंदिरों को जिसमें कैंची धाम मंदिर, गोल्जू मंदिर, नैनी देवी मंदिर एवं गर्जिया मंदिर प्रस्तावित है। एवं कैंची धाम मंदिर के लिए 3 किलोमीटर बाईपास एवं पार्किंग, गोल्जू मंदिर, घोड़ाखाल 3 किलोमीटर सड़क की वार्डनिंग एवं पार्किंग की जरूरत है।

इस अवसर पर नैनीताल से मण्डलायुक्त कुमाऊं दीपक रावत एवं हल्द्वानी से जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल एवं अन्य जनपदों के जिलाधिकारी एवं संबिधत विभागों के अधिकारीगण वीसी के माध्यम से जुड़े थे।

डीजीसीए ने स्पाइसजेट एयरलाइन को जारी किया कारण बताओ नोटिस

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments