HomeUttarakhandNainitalबेतालघाट थाना पुलिस ने निकाली जागरूकता रैली, नशा मुक्त समाज का संकल्प

बेतालघाट थाना पुलिस ने निकाली जागरूकता रैली, नशा मुक्त समाज का संकल्प

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, गरमपानी

अंतर्राष्ट्रीय ड्रग्स जागरूकता दिवस के अवसर पर बेतालघाट थाना पुलिस ने रैली निकाल कर आम जन को जागरूक किया। रैली में स्कूली छात्र—छात्राओं ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया।

उल्लेखनीय है कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल पंकज भट्ट द्वारा समाज से नशे की चेन को तोड़ने हेतु जनपद नैनीताल स्तर पर नशा मुक्त समाज “Drug free society” अभियान चलाए जाने हेतु जनपद के समस्त थाना व चौकी पुलिस को निर्देशित किया गया है, जिससे युवा पीढ़ी में बढ़ रही नशे की प्रवृत्ति पर अंकुश लगाया जा सके।

इसी क्रम में गत दिवस रविवार को अंतर्राष्ट्रीय ड्रग्स जागरूकता दिवस के अवसर पर थानाध्यक्ष बेतालघाट उप निरीक्षक मनोज नयाल के नेतृत्व में थाना पुलिस द्वारा आम जनमानस को नशे के दुष्परिणामों के संबंध में जागरूक करने हेतु स्थानीय जी.जी.आई.सी. एवं जी.आई.सी. स्कूल के छात्र-छात्राओं के साथ थाना बेतालघाट से ग्राम चापड, मेन बाजार, खड़ी बाजार से बेतालेश्वर मंदिर तक ड्रग्स के प्रति जन जागरूकता रैली निकाली।

साथ ही जागरूकता रैली के माध्यम से स्थानीय लोगों को नशीले मादक पदार्थों के सेवन से दूर रहने की अपील की गई। वहीं थानाध्यक्ष मनोज नयाल ने लोगों को नशीले मादक पदार्थों (स्मैक, अफीम, डोडा, हीरोइन, चरस, गांजा, नशीली दवाइयां एवं इंजेक्शन) इत्यादि के सेवन से दूर रहने की अपील की। साथ ही मादक पदार्थों के सेवन से होने वाले विभिन्न मानसिक, शारीरिक रोगों एवं आर्थिक नुकसान के बारे में भी लोगों को जागरूक किया।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments