HomeBreaking Newsखुलेआम होटल में बैठ पी रहे थे शराब, पुलिस देख उड़ गये...

खुलेआम होटल में बैठ पी रहे थे शराब, पुलिस देख उड़ गये होश, तबातोड़ा कार्रवाई

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, सुयालबाड़ी/गरमपानी

⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...

चौकी प्रभारी खैरना के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा सार्वजनिक स्थलों पर नशाखोरी करने व अन्य नियमों का उल्लंघन करने वालों के तबातोड़ चालान किए जा रहे हैं। पुलिस की इस मुहिम की व्यापक सराहना भी की जा रही है।

गत दिवस शनिवार को चौकी प्रभारी खैरना एसआई दिलीप कुमार द्वारा शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान होटल, ढ़ाबों आदि पर बैठ कर शराब पीने—पिलाने वालों की ख़बर ली गई। इस दौरान यह देखा गया कि पुलिस को सामने देख पीने—पिलाने वाले खासे सकते में आ गये और फोटो खींचे जाने के भय से मुंह छिपाते रहे।

इसके अतिरिक्त यातायात के नियमों के उल्लंघन, बिना मास्क घूमने व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध भी कार्रवाई की गई। शनिवार को एमवी एक्ट के अंतर्गत कुल 04 चालान कर 02 हजार शुल्क वसूला गया। पुलिस एक्ट के अंतर्गत 05 चालान कर 1250 रूपये वसूल किया गया। महामारी अधिनियम के अंतर्गत 01 चालान हुआ। जिसमें 100 रूपये शुल्क वसूला गया। वहीं आज रविवार को भी चौकी प्रभारी खैरना एसआई दिलीप कुमार द्वारा चालानी कार्रवाई की गई। एमवी एक्ट के अंतर्गत कुल 03 चालान कर 1500 रूपये वसूल किए गए। पुलिस एक्ट के अंतर्गत 02 चालान व 500 रूपये तथा महामारी अधिनियम के अंतर्गत 01 चालान शुल्क 100 रूपये का वसूल किया गया।

अल्मोड़ा : नशे में चला रहा था कार हुआ गिरफ्तार, वाहन सीज

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments