दो खिलाड़ियों ने हासिल की ब्लैक बेल्ट
हल्द्वानी में वॉरियर्स मार्शलआर्ट अकैडमी की कराटे बेल्ट परीक्षा का रोमांच
सीएनई रिपोर्टर, हल्द्वानी। दीप्ति पब्लिक स्कूल, कुसुमखेड़ा में रविवार को वॉरियर्स मार्शलआर्ट अकैडमी की ओर से एक दिवसीय मार्शल आर्ट प्रशिक्षण कैंप एवं कराटे बेल्ट परीक्षा का आयोजन किया गया। परीक्षा में करीब 30 से 40 बच्चों ने प्रतिभाग किया। बच्चों ने मार्शल आर्ट की विभिन्न तकनीकों का प्रदर्शन करते हुए अपनी दक्षता का परिचय दिया। परीक्षा में सफल प्रतिभागियों को अलग-अलग स्तर की बेल्ट प्रदान की गईं, जिसमें ब्लैक बेल्ट हासिल करने वाले प्रतिभागी भी शामिल रहे।
कैंप के दौरान मार्शल आर्ट कोच एवं वॉरियर्स मार्शल आर्ट्स एजुकेशनल वेलफेयर सोसाइटी, हल्द्वानी, नैनीताल, उत्तराखंड के अध्यक्ष सौरभ गौड़ तथा सौरभ सनवाल ने बच्चों को मार्शल आर्ट की विभिन्न तकनीकों से अवगत कराया। उन्होंने बच्चों को आत्मरक्षा के साथ-साथ अनुशासन, आत्मविश्वास, शारीरिक फिटनेस और नियमित अभ्यास के महत्व की जानकारी दी।

कोच सौरभ गौड़ ने बताया कि बेल्ट परीक्षा में लगभग 30 से 40 बच्चों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। बच्चों ने परीक्षा के दौरान अपनी मेहनत और प्रशिक्षण के आधार पर विभिन्न स्तरों की बेल्ट के लिए प्रदर्शन किया।
इन बच्चों ने हासिल की अलग-अलग बेल्ट
परीक्षा में निमिषा जोशी और आध्या जोशी ने येलो बेल्ट हासिल की।
अनुग्रह तिवारी, प्रतिष्ठा कार्की, जैसनवी जोशी, मनस्वी जोशी, प्रत्यूष मेहरा और लक्षिता मेहरा ने ऑरेंज बेल्ट के लिए सफलता प्राप्त की।
वहीं वर्तिका भरारा, श्रेयांश भरारा, दिव्यांशी बोरा और जान्हवी बिष्ट ने ब्लू बेल्ट हासिल की।
कार्तिक डोगरा और भास्कर सिंह गौड़ ने ब्राउन बेल्ट परीक्षा सफलतापूर्वक उत्तीर्ण की।
इसके अलावा गौरव डोगरा और यस गुरुरानी ने कड़ी मेहनत और निरंतर अभ्यास के बल पर ब्लैक बेल्ट परीक्षा पास की।
परिजनों ने बच्चों को दी शुभकामनाएं
बेल्ट परीक्षा में सफल सभी बच्चों के परिजनों ने उनकी उपलब्धि पर खुशी जताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और उन्हें शुभकामनाएं दीं। आयोजकों ने कहा कि मार्शल आर्ट बच्चों के शारीरिक विकास के साथ ही उनमें आत्मविश्वास, अनुशासन और आत्मरक्षा की भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
कार्यक्रम के अवसर पर विजय मौर्या, वर्तिका आर्य, वंश कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।










