HomeAccidentअल्मोड़ा ब्रेकिंग : बारात की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, एक की दर्दनाक मौत

अल्मोड़ा ब्रेकिंग : बारात की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, एक की दर्दनाक मौत

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...

अल्मोड़ा जिला मुख्यालय अंतर्गत विकासखंड लमगड़ा के डोल आश्रम के पास बारात का एक वाहन (वैगनार कार) दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में एक की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति को घायल अवस्था में अस्पताल भर्ती किया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार विकासखंड हवालबाग के लाट गांव निवासी पूरन सिंह लटवाल के पुत्र दीपक लटवाल की बारात लमगड़ा गई थी। बारात वापसी के दौरान बारात में शामिल एक वाहन डोल आश्रम के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस वाहन में चालक सहित कुल 05 लोग सवार थे। बताया जा रहा है कि हादसे में एक की मौत हो गई है। मृतक की पहचान रघुनाथ लटवाल (37 साल) पुत्र राम सिंह निवासी ग्राम लाट के रूप में हुई है। वह अपने पीछे पत्नी व दो बच्चों का भरा—पूरा परिवार छोड़ गया है।

इधर सूचना मिलने पर प्रभारी थानाध्यक्ष लमगड़ा देवेंद्र सिंह सामंत टीम सहित मौके पर पहुंचे और घटना का जायजा लिया। पुलिस के अनुसार सभी घायलों को सीएचसी लमगड़ा ले जाया गया, जहां हरीश सिंह उम्र 37 वर्ष पुत्र राम सिंह निवासी लाट भी गम्भीर रूप से घयाल हैं। शेष की हालत खतरे से बाहर है।

इधर पुलिस के अनुसार दोपहर के समय डोल के पास एक वाहन दुर्घटना ग्रस्त होने की सूचना मिली। सूचना पर प्रभारी थानाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह सामन्त मय फोर्स के घटनास्थल में पहुंचे। उन्होंने बताया कि वाहन संख्या UK01C-6765 वैगनार कार डोल आश्रम तिराहे से करीब 100 मीट आगे हल्द्वानी रोड पर सड़क पर दुर्घटनाग्रस्थ हालत में मिली। मौके पर 02 लोग घायल अवस्था में पड़े थे।

वाहन चालक दीपक लटवाल उम्र 37 वर्ष पुत्र जगदीश लटवाल निवासी लाट गांव पोस्ट लोधिया कोतवाली व जिला अल्मोड़ा के बताया कि वाहन में 05 व्यक्ति सवार थे। तीन लोगों को कोई चोट नहीं आयी है। 02 घायल व्यक्तियों को पुलिस व स्थानीय लोगों की सहायता से निजी कारों से सीएचसी लमगड़ा ले जाया गया। जहां पर डाक्टर द्वारा दौराने उपचार एक व्यक्ति रघुनाथ लटवाल को मृत घोषित किया गया व घायल हरीश सिंह का प्राथमिक उपचार सीएचसी लमगडा में चल रहा है।

पुलिस ने बताया कि वाहन चालक दीपक लटवाल उम्र- 37 वर्ष पुत्र जगदीश लटवाल निवासी लाट गांव पोस्ट लोधिया कोतवाली व जिला अल्मोडा तथा अर्जुन लटवाल उम्र 32 वर्ष पुत्र किशन सिंह लटवाल निवासी लाट गांव पोस्ट लोधिया कोतवाली व जिला अल्मोड़ा तथा पंकज लटवाल उम्र 26 पुत्र राजेन्द्र सिंह निवासी लाट गांव पोस्ट लोधिया भी वाहन में बैठे थे। यह तीनों सुरक्षित हैं।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments