HomeUttarakhandAlmoraEarth is one : जवानों के साथ APS Almora के विद्यार्थियों ने...

Earth is one : जवानों के साथ APS Almora के विद्यार्थियों ने मनाया पर्यावरण दिवस

ADVERTISEMENTS

⏩ 22 राजपूत रेजिमेंट के जवानों के साथ परिसर में पौधारोपण, स्वच्छता अभियान

⏩ वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. रमेश सिंह पाल ने बताया पर्यावरण का महत्व

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...

आर्मी पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस 2022 (अर्थ इज वन) धूमधाम के साथ मनाया गया। इस मौके पर किए गए पौधारोपण व स्वच्छता ​अभियान के अलावा चित्रकला प्रतियोगिता भी हुई।

प्रात:काल से शुरू हुए विवि​ध कार्यक्रम —

कार्यक्रमों की शुरुआत प्रातः 07:15 बजे से हुई। सर्वप्रथम विद्यार्थियों और शिक्षकों ने अल्मोड़ा कैंट की 22 राजपूत रेजिमेंट के जवानों के साथ प्रधानाचार्य सुशील जोशी (Principal Sushil Joshi) और कैप्टन अभिषेक मेहरा (Captain Abhishek Mehra) के निर्देशन में आर्मी ग्राउंड के चारों ओर और स्कूल परिसर में पौधारोपण किया और स्वच्छता अभियान चलाया। विद्यार्थियों ने 22 राजपूत द्वारा आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में भी प्रतिभाग किया और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने वाले चित्र बनाए।

वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. रमेश सिंह पाल ने किया संबोधित —

इसके बाद विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान कोसी अल्मोड़ा के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. रमेश सिंह पाल Senior Scientist Dr. Ramesh Singh Pal ने विद्यार्थियों को पर्यावरण का महत्व बताते हुए कहा कि यह सम्पूर्ण ब्रह्माण्ड आपस में जुड़ा है। यदि हमारे आस पास के वातावरण में कोई भी परिवर्तन आये तो हमारे ऊपर भी उसका प्रभाव अवश्य पड़ता है। लूथर बर्बांग, जगदीश चंद्र बोस (Luther Burbang, Jagdish Chandra Bose) आदि के अध्ययनों और खोजों का उदाहरण देकर बताया कि केवल मनुष्य ही नहीं इस प्रकृति का प्रत्येक कण एक दूसरे के प्रति संवेदनशील है। उन्होंने बताया कि मनुष्य का जीवन संभावनाओं से भरा हुआ है और ये संभावनाएं प्रकृति ने मनुष्य को प्रदान की हैं, इसीलिए हमें प्रकृति में संतुलन बनाये रखना चाहिए।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments