HomeBreaking Newsउत्तराखंड : महिला पर झपटा भालू, बचाने आए व्यक्ति की ले ली...

उत्तराखंड : महिला पर झपटा भालू, बचाने आए व्यक्ति की ले ली जान

ADVERTISEMENTS
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS

⏩ मधुमक्खी के छत्ते पर शहद खाने आया था भालू, इंसानों को देख हुआ हमलावर

सीएनई रिपोर्टर, उत्तरकाशी

🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें

कहते हैं कि मौत का दिन, समय सब निश्चित होता है। उत्तरकाशी जनपद में हुई घटना इसकी बानगी है, जहां भालू ने एक महिला पर प्राणघातक हमला किया, लेकिन उसकी जान बच गई। वहीं महिला को बचाने आये व्यक्ति को भालू ने बुरी तरह से चीड़—फाड़ कर मौत के घाट उतार दिया। आशंका जताई जा रही है कि भालू मधुमक्खी के छत्ते में शहद लेने आया था, लेकिन अचानक इंसानों को देखकर हमलावर हो गया।

मिली जानकारी के अनुसार यह दर्दनाक हादसा जनपद के भटवाड़ी ब्लॉक स्थित गणेशपुर गांव में हुआ है। बताया जा रहा है कि गांव से करीब 2.5 किमी दूर वनक्षेत्र में स्थित एक गोशाला में पशुओं की देखभाल हेतु हरदेई देवी (55 वर्ष) रहा करती है। गोशाला के बाहर ही मधुमक्खी पालन के लिए एक बॉक्स भी लगाया गया था। रविवार को भालू वहां शहद खाने आया। इस बीच अचानक हरदेई देवी उसके सामने आ गई। जिसके बाद भालू ने उस पर हमला कर दिया। महिला द्वारा शोर मचाने पर पड़ोस में रहा रहे शमशेर सिंह (61 वर्ष) उसे बचाने के लिए आ गए। तभी भालू ने शमशेर पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

इस घटना का पता तब चला जब देर शाम शमशेर सिंह के बेटे ने पिता का हाल—चाल जानने को फोन किया। तब घायल हरदेई ने पूरी बात बताई। जिसके बाद ग्रामीण व वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल भर्ती कराया। वहीं शमशेर सिंह मौके पर मृत पाये गये।

इधर वन क्षेत्राधिकारी बाड़ाहाट रेंज रविंद्र पुंडीर ने बताया कि हादसे में घायल हरदेई देवी को फौरी तौर पर 20 हजार की सहायता राशि दी गई है। गंभीर घायल की श्रेणी में आने पर आगे और मदद दी जायेगी। वहीं मृत शमशेर के परिजनों को मुआवजे के रूप में चार लाख की धनराशि देने की कार्रवाई गतिमान है। फिलहाल उनके परिवार को 01 लाख का मुआवजा दे दिया गया है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments