HomeAccidentअल्मोड़ा ब्रेकिंग : खाई में जा गिरी आल्टो कार, महिला की मौत,...

अल्मोड़ा ब्रेकिंग : खाई में जा गिरी आल्टो कार, महिला की मौत, तीन घायल

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
जनपद की तहसील स्याल्दे के अंतर्गत चंपानगर-डोटियाल मोटर मार्ग पर चिचौन के समीप एक आल्टो कार असंतुलित होकर लगभग 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। इस दुर्घटना में एक महिला की मौत हो गई, जबकि कार सवार तीन अन्य लोग गम्भीर रूप से घायल हैं। यह कार देघाट से रामनगर जा रही थी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार निजि आल्टो कार संख्या यूके 04 डब्लू 5203 में एक ही परिवार के चार लोग सवार होकर रामनगर के लिए निकले थे। रास्ते में चिचौन के समीप सुबह करीब 6.30 बजे कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। इस हादसे में शांति देवी पत्नी चंदू लाल निवासी देघाट स्टेशन बाजार, तहसील स्याल्दे, उम्र 84 साल की मौके पर ही मौत हो गई।

ADVERTISEMENTS

खबरों को अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए लिंक पर क्लिक करे
Link

वहीं कार चला हरे अशोक कुमार उम्र 48 साल पुत्र चंदू लाल, अनिता अग्रवाल उम्र 42 पत्नी अशोक अग्रवाल तथा यश अग्रवाल उम्र 18 साल पुत्र अशोक अग्रवाल गम्भीर रूप से घायल हो गये। सूचना मिलने पर पुलिस व एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को रस्सी, स्ट्रेचर आदि के सहार सड़क तक लाया गया। राजस्व पुलिस व स्थानीय लोगों ने भी इस बचाव अभियान में सहयोग दिया। घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र देवायल लाया गया है, जहां से उन्हें रेफर किए जाने की तैयारी चल रही है।

टीवी इंडस्ट्री के जाने-माने एक्टर आशीष रॉय का निधन, दोनों किडनी हो गई थीं फेल

हल्द्वानी ब्रेकिंग : रामपुर रोड पर संजय वन के पास हादसा, हल्द्वानी के दो युवकों की मौत, एक घायल

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments