HomeUttarakhandAlmoraAlmora: भाजपा ने हर्षोल्लास से मनाया मोदी का जन्मदिन, लंबी उम्र की...

Almora: भाजपा ने हर्षोल्लास से मनाया मोदी का जन्मदिन, लंबी उम्र की कामना

-मिष्ठान वितरण, पौधारोपण, रक्तदान व फल वितरण के कार्यक्रम हुए

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
अल्मोड़ा जिला मुख्यालय समेत जिले में भाजपा कार्यकर्ताओं ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन हर्षोल्लास से मनाया और उनके दीर्घ जीवन की कामना की। इस उपलक्ष्य में कार्यकर्ताओं मिष्ठान वितरण, पौधारोपण, रक्तदान, फल वितरण आदि कार्यक्रम आयोजित किए और नरेंद्र मोदी के जीवन से जुड़ी प्रदर्शनी लगाई।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर भाजपा व भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने जिला अस्पताल अल्मोड़ा में सुबह रक्तदान शिविर आयोजित किया। इसके बाद पातालदेवी स्थित पार्टी कार्यालय में मिष्ठान वितरण किया और प्रधानमंत्री मोदी की लंबी उम्र की कामना की। साथ ही उनके जीवन पर आधारित प्रदर्शनी लगाई। इसके अलावा पौधारोपण किया गया। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष रवि रौतेला ने कहा कि आज प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश एक नई दिशा, नये भारत, विश्व शक्ति के रूप में आगे बढ़ रहा है। जिला मुख्यालय के अलावा जनपद अल्मोड़ा के सभी 23 मंडलों में प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मिष्ठान वितरण, पौधारोपण, स्वच्छता अभियान, प्रदर्शनी, फल वितरण इत्यादि कार्यक्रम आयोजित किए।

कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष रवि रौतेला, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष ललित लटवाल, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अरविंद बिष्ट, बंसीलाल कक्कड़, भाजपा जिला महामंत्री महेश नयाल, जिला उपाध्यक्ष महिपाल बिष्ट, भाजपा जिला मंत्री विनीत बिष्ट, भाजपा नगर अध्यक्ष कैलाश गुररानी, जिला आईटी संयोजक गोविंद मटेला, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष हरीश कनवाल, नगर महामंत्री मनोज जोशी, महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री किरन पंत समेत कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल रहे।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments