HomeUttarakhandBageshwarBageshwar News: जिले में बंदरों की फौज से जन—जन में खौफ

Bageshwar News: जिले में बंदरों की फौज से जन—जन में खौफ

—आतंक से बढ़ी दुश्वारियां, उपप्रधान पर बंदर का हमला
सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर
जनपद में बंदरों की फौज निरंतर बढ़ती जा रही है, जहां एक ओर बंदरों के ये झुंड काफी नुकसान पहुंचा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर हमलावर भी हो रहे हैं। इसी क्रम में शनिवार को जौलकांडे की उप प्रधान पर बंदर ने हमला बोला और उन्हें काट डाला। सरकार व वन विभाग इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है।

ADVERTISEMENTSAd

ग्रामीण क्षेत्र के साथ ही शहर में भी बंदरों को ​विचरण आम बात हो गई हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में खेती को भारी क्षति पहुंचा रहे बंदरों के झुंडों को भगाते भगाते ग्रामीणों का पसीना छूट रहा है और शहर में बंदर दुकानों व घरों में उत्पात मचा रहे हैं। जिससे नागरिक परेशान हैं। इतना ही नहीं बंदर इतने बेखौफ हैं कि भगाने पर काट खाने को आ रहे हैं। कई स्कूली बच्चों को कटखने बंदर काट चुके हैं। दुकानों से सामान उठा ले जा रहे हैं। किसान प्रभावित हैं।

गत शनिवार की सायं जौलकांडे की उप प्रधान नैना लोहुमी पर एक बंदर ने उस वक्त हमला बोल दिया, जब वह मंदिर से पूजा कर लौट रहीं थी। बंदर ने उनका पैर काट लिया। फिर ग्रामीणों के हो—हल्ले के बाद उनके पास से बंदरों का झुंड भागा। ग्रामीणों ने बंदरों के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि सरकार व वन विभाग ने इस पर ध्यान नहीं दिया, तो बंदरों के हमले से आम आदमी का जीना दूभर हो जाएगा।

ADVERTISEMENTS
क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments